मनोरंजन

रिलीज होने से पहले ही चर्चा का विषय बनी शाहरुख की रईस, जानिए फिल्म में क्या है खास

बॉलीवुड के किंग शाहरूख खान की फिल्म ‘रईस‘ अब गणतंत्र दिवस पर प्रदर्शित नहीं की जा सकती है। शाहरूख खान की फिल्म ‘रईस’ अगले साल ऋतिक रोशन की फिल्म ‘काबिल’ के साथ गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदर्शित होने वाली थी।
2 min read
• •
Updated: 25 Oct 2016, 11:18 PM IST
Feature image

बॉलीवुड के किंग शाहरूख खान की फिल्म ‘रईस‘ अब गणतंत्र दिवस पर प्रदर्शित नहीं की जा सकती है। शाहरूख खान की फिल्म ‘रईस’ अगले साल ऋतिक रोशन की फिल्म ‘काबिल’ के साथ गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदर्शित होने वाली थी।

बॉलीवुड के किंग शाहरूख खान की फिल्म ‘रईस‘ अब गणतंत्र दिवस पर प्रदर्शित नहीं की जा सकती है। शाहरूख खान की फिल्म ‘रईस’ अगले साल ऋतिक रोशन की फिल्म ‘काबिल’ के साथ गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदर्शित होने वाली थी। चर्चा है कि शाहरूख फिल्म की रिलीज डेट पर विचार कर रहे हैं।

शाहरुख की पिछली रिलीज फिल्में ‘दिलवाले’और ‘फैन’ बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। ऐसे में शाहरुख कोई जोखिम उठाने के मूड में नहीं हैं। ‘काबिल’ और ‘रईस’ एक ही दिन रिलीज होने जा रही थी। ऐसे में दोनों फिल्मों के मेकर्स को बॉक्स ऑफिस पर भारी नुकसान उठाना पड़ता। इसीलिए दोनों फिल्मों के निर्माता एक-दूसरे को अपनी फिल्म की तारिख बदलने के लिए मना रहे थे, लेकिन कुछ दिनों पहले तक कोई भी पीछे हटने को तैयार नहीं था।

अब चर्चा है कि शाहरुख खान ने ‘रईस’ की तिथि आगे करने का विचार कर लिया है। हालांकि शाहरुख खान का ऐसा करने के पीछे ‘काबिल’ से हो रही बॉक्स ऑफिस टक्कर नहीं है। ‘रईस’ से पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। उरी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनावपूर्ण माहौल में महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (मनसे) द्वारा पाकिस्तानी कलाकारों का लगातार विरोध किया जा रहा है।

मनसे का कहना है कि महाराष्ट्र में कोई भी ऐसी फिल्म रिलीज नहीं होने दी जाएगी, जिसमें पाकिस्तानी कलाकार काम कर रहे हैं। मनसे ने कहा है कि करण जौहर और शाहरुख अपनी फिल्मों से पाकिस्तानी कलाकारों को बाहर कर दें, तभी इनकी फिल्में रिलीज होने दी जाएंगी। शाहरुख खान ने ‘रईस’ को सिनेमा घरों में प्रदर्शित करने की तिथि आगे खिसकाने का निर्णय लिया है। इसके अलावा अभी शाहरुख खान के पास कोई विकल्प नजर नहीं आ रहा है।

शाहरुख, माहिरा को फिल्म से बाहर नहीं कर सकते, क्योंकि वह लीड एक्ट्रेस हैं। वहीं अगर फिल्म पूरे महाराष्ट्र में रिलीज नहीं होती है, तो इसके कलेक्शन पर काफी असर पड़ेगा। शाहरुख की पिछली रिलीज फिल्में ‘दिलवाले’ और ‘फैन’ बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं। ऐसे में शाहरुख कोई जोखिम उठाने के मूड में नहीं हैं। गौरतलब है कि ‘रईस’ की रिलीज डेट लगातार आगे खिसकाई जा रही है।

पहले शाहरुख फिल्म रईस को ईद के मौके पर रिलीज करना चाह रहे थे। लेकिन सलमान खान अपनी फिल्म ‘सुल्तान’ की रिलीज डेट बदलने के लिए तैयार नहीं थे। फिर ‘कहा गया कि रईस’ दिवाली के मौके पर रिलीज हो सकती है। लेकिन इस मौके पर पहले ही दो बड़ी फिल्में ‘शिवाय’ और ‘ऐ दिल है मुश्किल’ टकराने जा रही हैं। इसलिए शाहरुख ने गणतंत्र दिवस के मौके पर ‘रईस’ को रिलीज करने का फैसला किया, लेकिन अब फिर इसे आगे खिसकाना पड़ रहा है।

Published on:
Also Read
View All
किसी के घर से आई बदबू तो किसी ने नहीं उठाया फोन, जब अपने ही घर में मृत पाए गए बॉलीवुड के ये सितारे

सीढ़ियों पर बैठे दिखे नानी, दिल्ली में गुपचुप चल रही थी ‘ब्लडी रोमियो’ की शूटिंग, वीडियो वायरल

EXCLUSIVE: ‘तिग्मांशु धूलिया मेरे गुरु हैं’, एशा देओल संग पहली बार स्क्रीन की शेयर, ‘प्रताप’ में अपनी भूमिका पर अमित साध ने की बात

‘रोज इडली-सांभर खाकर मर जाओगी’, प्रकाश राज से शादी की बात सुन ऐसा था पोनी वर्मा की पंजाबी फैमिली का रिएक्शन

प्यार का इजहार करना पड़ा भारी? समरीन कौर ने ट्रोलर्स के दोहरे रवैये पर उठाए सवाल, क्रिकेटर अर्शदीप ने बढ़ाया हौसला