मनोरंजन

VIDEO: शाहरुख खान का नाम सुनते ही रो पड़ी पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा की मां

जब पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान की मां को पता चला कि उनकी बेटी किंग खान के साथ 'रईस' फिल्म में काम करने वाली हैं, तो उन्होंने अजीब सा रिएक्शन दिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Nov 2016, 9:30 AM IST
Feature image

शाहरुख खान के अपोजिट काम करने का मौका मिलना किसी भी एक्ट्रेस के लिए खुशी की बात है।

जब पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान की मां को पता चला कि उनकी बेटी किंग खान के साथ 'रईस' फिल्म में काम करने वाली हैं, तो उन्होंने अजीब सा रिएक्शन दिया।

कई दिनों तक वो इस बात को पचा नहीं पाई थीं कि उन्हें सुपरस्टार के साथ काम करने का मौका मिल रहा है।

माहिरा ने बताया कि किस तरह उनकी मां खुशी से रो पड़ी थीं, जब उन्हें बेटी के शाहरुख खान के साथ काम करने की खबर मिली थी।

हर बार जब भी माहिरा अपनी मां को बताती थी कि उन्हें सच में शाहरुख के अपोजिट रोल मिला है, उनकी मां जोर से रोने लगती और कहती तुम झूठ बोल रही हो।

इस तहर से माहिरा ने अपनी मां के रिएक्शन टीवी पर बताए। एक टीवी शो के दौरान माहिरा ने यह भी बताया था कि किस तरह वो किंग खान शाहरुख के साथ काम करने को लेकर डरी हुई थीं।

Published on: