मनोरंजन

शाहरुख-सलमान बने दोस्त, साथ में करेंगे काम

बॉलीवुड के दो बड़े सुपरस्टार्स के बीच के तकरार के बारे में सभी जानते हैं लेकिन अभा हालही में सलमान ये साफ किया था कि वह और शाहरुख अच्छे दोस्त हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Jun 2015, 10:26 AM IST
Feature image

बॉलीवुड के दो बड़े सुपरस्टार्स के बीच के तकरार के बारे में सभी जानते हैं लेकिन अभा हालही में सलमान ये साफ किया था कि वह और शाहरुख अच्छे दोस्त हैं। ऐसे में अब शाहरुख खान और सलमान खान अगले साल बॉक्स ऑफिस पर अपनी अपनी फिल्मों रईस और सुल्तान के साथ टकराएंगे लेकिन शाहरुख का कहना है कि वे दोस्त हैं और बॉक्स ऑफिस पर फिल्में एक साथ रिलीज को टकराव के तौर पर नहीं देखते।

दोनों फिल्में अगले साल ईद पर रिलीज होंगी। शाहरुख ने यहां एक समारोह में संवाददाताओं से कहा, अब हम दोस्त बन गये हैं, इसलिए सब कुछ हम साथ में करेंगे।

उन्होंने कहा, आप सबके लिए यह टकराव है लेकिन हमारे लिए नहीं है। कमाई का टकराव हो सकता है लेकिन हमारे लिए बराबर बराबर मुनाफा होगा।

राहुल ढोलकिया द्वारा निर्देशित रईस एक्शन-थ्रिलर फिल्म है जिसमें शाहरुख के साथ नवोदित अभिनेत्री माहिरा खान दिखाई देंगी। इसमें फरहान अख्तर और नवाजुददीन सिददीकी भी काम कर रहे हैं।

सलमान की सुल्तान को आदित्य चोपड़ा बना रहे हैं।

साल 2006 में शाहरुख की डॉन और सलमान की जानेमन आसपास ही रिलीज हुई थीं। डॉन बॉक्स ऑफिस पर कामयाब रही थी जबकि जानेमन का जादू नहीं चल पाया।

Published on:
Also Read
View All
रामानंद सागर की ‘रामायण’ के कलाकारों को वरुण ग्रोवर ने सुनाई खरी-खोटी? बोले- नई फिल्म पर ऐसे हक जताते हैं, जैसे

‘रामायण’ में सिर्फ राम-रावण नहीं, सीता, शूर्पणखा और कैकेयी इन 3 महिलाओं के फैसलों ने लिखी थी युद्ध की कहानी

नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता के MeToo आरोपों पर फिर छिड़ी बहस, महेश मांजरेकर बोले- नाना को बेवजह झेलना पड़ा सबकुछ

‘हड्डी में क्रैक आ गया है’, दर्द से खड़े भी नहीं हो पा रहे ‘जोश’ फेम शरद कपूर, वॉकर के सहारे चलने का वीडियो वायरल

‘गिरा और फिर सो गया’, 81 की उम्र में दर्दनाक हादसे का शिकार हुए टिन्नू आनंद, अब सुनाई हादसे की पूरी कहानी