
SRK AI Crossover Viral: फिल्म ‘किंग’ (King) के प्रमोशन के सिलसिले में शाहरुख खान के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ (India's Got Latent) के बोनस एपिसोड में पहुंचने की कल्पना पर आधारित एक फैन-मेड AI वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा बटोर रहा है। बता दें, ये कोई आधिकारिक उपस्थिति नहीं है, बल्कि एक Imagination क्रॉसओवर कॉन्सेप्ट है, जिसे लेकर यूजर्स के बीच तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
दरअसल, इस पोस्ट में 24 दिसंबर को रिलीज होने वाली फिल्मों को लेकर समय रैना के मजाकिया अंदाज और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ (Avengers Doomsday) के जिक्र के साथ-साथ ‘किंग’ के संभावित क्रॉसओवर की इमेजिनेशन को जोड़ा गया है, जिस पर लोगों की मिली-जुली और तंज भरी टिप्पणियां देखने को मिल रही हैं।
वायरल पोस्ट और वीडियो के सामने आने के बाद कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने अपनी राय रखी है। एक यूजर ने लिखा कि किसी में इतनी हिम्मत नहीं है जो बादशाह (शाहरुख खान) को रोस्ट कर सके, जबकि एक अन्य यूजर ने तंज कसते हुए कहा कि प्रमोशन के लिए समय को खुद शाहरुख के घर जाना पड़ेगा।
वहीं, कुछ यूजर्स ने दीपिका पादुकोण के जिक्र को लेकर नाराजगी जताई और कहा कि केवल शाहरुख खान को बुलाना चाहिए था, अगर AI से भी बनाके दिखा रहे हो तो। इसके अलावा कई यूजर्स ने तंज भरे लहजे में लिखा कि अभी समय रैना का इतना अच्छा दौर नहीं आया है कि वे शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर कर सकें।
बता दें, दी गई जानकारी के मुताबिक, यो वीडियो सिंटेक्स एआई (Syntx AI) के भीतर वैन 3.0 (WAN 3.0) मॉडल का उपयोग करके बनाया गया एक फैंन के जरिए बनाया गया AI कॉन्सेप्ट है। इस पोस्ट में ये भी स्पष्ट किया गया है कि ये किसी आधिकारिक उपस्थिति को नहीं दिखाता, बल्कि केवल एक काल्पनिक दृश्य पेश करता है।