बॉलीवुड

सिर्फ एक फोटो की वजह से ट्रोल हो गए शाहिद कपूर, कमेंट सेक्शन में हो रही बेज्जती

सोशल मीडिया के जमाने में सेलेब्रिटी हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी चीजें अपने फैंस के लिए शेयर करते हैं। दरअसल सोशल मीडिया ने लोगों को वो प्लेटफॉर्म दिया है कि वे अपने-अपने विचार और अपनी लाइफ से जुड़े इवेंट्स शेयर कर सके।

2 min read
Shahid Kapoor finds Katrina Kaif very attractive acteress
Shahid Kapoor

सोशल मीडिया के जमाने में सेलेब्स अपनी जिंदगी से जुड़े हर लम्हें को लोगों के पास पहुंचाते हैं। इसी क्रम में बॉलीवुड एक्टर और इंडस्ट्री के चॉकलेटी ब्वॉय शाहिद कपूर ने अपना लेटेस्ट लुक लोगों के साथ शेयर किया है। दरअसल अपने यंग लुक और क्यूट फेस के चलते वे लोगों के बीच काफी पसंद किए जाते हैं और अब उनके नए लुक को देखकर फैंस कुछ वैसा ही रिएक्शन दे रहे हैं।

दरअसल पिछले काफी समय से शाहिद कपूर ने बियर्ड लुक रखा हुआ था, जिसमें वह कमाल लग रहे थे। फैंस को शाहिद का रफ और माचो लुक काफी पसंद आ रहा था, लेकिन अब शाहिद कपूर ने अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट किया है। फैंस को सरप्राइज देते हुए शाहिद कपूर ने अपना नया लुक शेयर किया है।

इसमें उन्होंने अपनी दाढ़ी को पूरी तरह से साफ कर दिया है और वे पूरी तरह से क्लीन शेव में नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपनी यह फोटो फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की है। शाहिद ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, ''मैं तो ट्रिम कर रहा था...फिर ये हो गया..''

शाहिद ने इस लुक को देखकर फैंस हैरान रह गए हैं। अब उनके लुक को देखकर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ को जहां वो बेहद क्यूट नजर आ रहे हैं तो वहीं कुछ ने उनके इस लुक पर बहुत ही मीन कमेंट किए हैं। कुछ उनके इस कदम को देखकर निराश हैं तो कुछ हुए क्यूट और हॉट बता रहे हैं। इतना ही नहीं इसपर शाहिद के भाई ईशान खट्टर ने कमेंट किया, ''वैम्पायर डायरीज।''

वहीं एक फैन ने कमेंट किया, भाई ये क्या कर दिया। दूसरे से लिखा, ''फिर भी क्यूट लग रहे हो। एक और ने लिखा, हाय, फिर भी हॉट हो और एक यूजर ने लिखा, ऐ चिकने।

अब बात करते हैं उनके प्रोफेशनल लाइफ की तो वो जल्द ही फिल्म जर्सी में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा शाहिद कपूर, भूषण कुमार की फिल्म 'बुल' में काम कर रहे हैं। साथ ही उनके पास 'फर्जी' नाम की एक फिल्म भी है। इस साल शाहिद अपना ओटीटी डेब्यू भी करने वाले हैं।

Published on:
07 Jan 2022 11:07 pm
Also Read
View All
ओम पुरी की Ex-wife सीमा कपूर ने खोले जिंदगी के पुराने पन्ने, बोलीं- ‘मैंने अपने अजन्मे बच्चे से बातें कीं’

सारा अली खान ने मनाया पाकिस्तानी अभिनेत्री कुबरा खान का जन्मदिन, दादी शर्मिला टैगोर भी आईं नजर, वीडियो वायरल

शेखर सुमन के शो से दूर रहने की जब मंत्री को मिली चेतावनी, तत्कालीन PM ने काफिला रोक की थी मुलाकात

जिस भाई पर हुआ धारदार हथियार से हमला, उनके साथ कैसा है पंकज त्रिपाठी का रिश्ता? क्यों रहते हैं गांव में अलग

Shekhar Suman: सोनिया गांधी के ममता बनर्जी को कांग्रेस ज्वाइन करने के प्रस्ताव पर शेखर सुमन ने ली चुटकी, बोले- कहीं तुम्हारे 2-4 ना भाग जाएं