मनोरंजन

‘बजरंगी भाईजान’ के बचाव में उतरे शत्रुघ्न सिन्हा, कहा बिना देखे न करें विरोध

बॉलीवुड एक्टर और बीजेपी के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा सलमान की फिल्म बजरंगी भाईजान के बचाव में उतर आए हैं। उनका कहना है कि विरोध करने वालों को पहले फिल्म देखनी चाहिए इसके बाद अपना रवैइया दिखाना चाहिए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Jul 2015, 12:00 PM IST
Feature image
फिल्म बजरंगी भाईजान रिलीजिंग से पहले ही विवादों में फसंती नजर आ रही है कभी आपत्तिदन सीन्स को लेकर तो कभी फिल्म के टाइटल को लेकर। और तो और फिल्म के विरोध में आज कल वाट्सअप भी पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसके चलते सलमान ने मुंबई क्राइम ब्रांच को कम्पेल की है।

इन्ही सभी हालातों को देखते हुए बॉलीवुड एक्टर और बीजेपी के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा सलमान की फिल्म बजरंगी भाईजान के बचाव में उतर आए हैं। उनका कहना है कि विरोध करने वालों को पहले फिल्म देखनी चाहिए इसके बाद अपना रवैइया दिखाना चाहिए।

शत्रुघ्न ने यहां एक मैगजीन के कवर लॉन्च पर कहा कि मेरा विरोध करने वाले विनम्र अनुरोध है कि फिल्म देखने से पहले ऐसी प्रतिक्रिया न दें। मेरे और सलमान के परिवार में बहुत अच्छी दोस्ती है और जब मैंने ही फिल्म नहीं देखी, तो विरोध करने वाले कैसे फिल्म देखने का दावा कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि जहां तक मुझे पता है, तो बजरंगी भाईजान कमर्शियल फिल्म होने के साथ बहुत अच्छी फिल्म है। यहां तो नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली फिल्मों को भी नहीं बख्शा गया, उनके खिलाफ भी विरोध प्रदर्शन हुए हैं।

कबीर खान डायरेक्टेड बजरंगी भाईजान 17 जुलाई को ईद पर रिलीज हो रही है। फिल्म में सलमान के अलावा करीना कपूर और नवाजुद्दीन सिद्दीकी अहम रोल में है, इसके अलावा फिल्म की सबसे अहम कास्ट हैं हर्षाली। गौरतलब है कि फिल्म के नाम और कहानी पर कुछ धार्मिक संगठनों ने आपत्ति जताई है और वे इसकी रिलीज पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं।
Published on:
Also Read
View All
पटाखों ने जला दी पूरी बालकनी और कमरा, दिवाली के बाद एक्टर गुरफतेह पीरजादा ने शेयर की घर की डरावनी तस्वीरें, AQI पहुंचा 521

‘गाली-गलौज, स्मोकिंग और स्लीवलेस कपड़े नहीं पहनूंगी’, दीपिका चिखलिया ने फिल्मों में बोल्ड सीन और छोटे कपड़े पहनने पर कही बड़ी बात

शर्मिला टैगोर ने क्यों अपनाया था इस्लाम? बेटी सबा अली खान ने बताई शादी और धर्म परिवर्तन से जुड़ी असली वजह

“लिवर कैंसर से जंग के बीच प्रदूषण से मुकाबला”, अभिनेत्री नफीसा अली सोढ़ी ने शेयर किया हेल्थ अपडेट, जताई चिंता

‘इन गंवार लोगों ने क्या हालत कर दी है?’, दिवाली पर पटाखे फोड़ने वालों पर भड़कीं उर्फी जावेद, जेल भेजने की उठाई मांग