मनोरंजन

आखिर क्यों ‘मातृभूमि’ से पीछे हटे शिव अरूर और राहुल सिंह? सलमान खान की फिल्म को लेकर दिया ऐसा बयान

Matribhumi Movie: जाने-माने लेखक शिव अरूर और राहुल सिंह ने सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' से अपना नाता तोड़ लिया है। जानिए लेखकों ने क्यों उठाया ये कदम और क्या है इसके पीछे की पूरी वजह।
2 min read
• •
Updated: 5 Nov 2026, 5:06 PM IST
Matribhumi movie
रिलीज से पहले विवादों में सलमान खान की 'मातृभूमि' (सोर्स: x-@bolly_talkies)

Salman Khan Matribhumi Movie: सलमान खान की आने वाली मोस्ट अवेटेड फिल्म 'मातृभूमि' (जिसे पहले 'बैटल ऑफ गलवान' के नाम से जाना जाता था) से जुड़े एक बड़े घटनाक्रम में जाने-माने लेखक और पत्रकार शिव अरूर और राहुल सिंह ने अपना नाता तोड़ लिया है। दोनों राईटर्स का कहना है कि फिल्म की कहानी और इसका विकास अब उनकी मूल किताब में दिए गए विवरण और तथ्यों से काफी आगे निकल चुका है, जिसके चलते उन्होंने इस प्रोजेक्ट से अलग होने का फैसला किया है।

क्यों उठाया गया यह कदम?

शिव अरूर और राहुल सिंह ने एक संयुक्त बयान जारी कर साफ किया है कि फिल्म के साथ उनका जुड़ाव अब समाप्त हो चुका है। उनका मुख्य तर्क है कि जैसे-जैसे फिल्म की स्क्रीप्ट और निर्माण आगे बढ़ा, ये उनकी लोकप्रिय पुस्तक सीरीज 'इंडियाज मोस्ट फियरलेस' के उस अध्याय से काफी आगे चली गई, जिसके आधार पर इस प्रोजेक्ट की नींव रखी गई थी। हालांकि, दोनों ने फिल्म के एक्टर सलमान खान, निर्देशक अपूर्व लाखिया और पूरी टीम का आभार व्यक्त किया है और उम्मीद जताई है कि वे अपने विजन को पर्दे पर बेहतरीन तरीके से उतारेंगे।

क्या है पूरी पृष्ठभूमि

इस प्रोजेक्ट की शुरुआत साल 2022 में प्रकाशित पुस्तक 'इंडियाज मोस्ट फियरलेस 3' के एक चैप्टर से हुई थी। इस अध्याय में जून 2020 में गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई ऐतिहासिक और भीषण झड़प का विस्तार से विवरण दिया गया था। इसके बाद निर्देशक अपूर्व लाखिया ने साल 2023 में इस चैप्टर के अधिकार हासिल कर लिए थे। फिल्म की कहानी के लिए सुरेश नायर के साथ-साथ शिव अरूर को भी क्रेडिट दिया गया था। ये फिल्म मुख्य रूप से उसी आमने-सामने की खूनी जंग पर आधारित है, जिसमें कर्नल बिकुमल्ला संतोष बाबू (जिनका किरदार सलमान खान निभा रहे हैं) और देश के 19 अन्य वीर सैनिक शहीद हो गए थे।

जल्द रिलीज हो सकता है फिल्म का ट्रेलर

ये घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब फिल्म अपने प्रचार प्रसार के अगले चरण में प्रवेश कर रही है। खबरों के अनुसार, फिल्म के 4 मिनट 43 सेकंड लंबे भारी-भरकम ट्रेलर को CBFC की तरफ से 'U/A 16+' सर्टिफिकेट मिल चुका है। सुर्खियों है कि इस ट्रेलर को जल्द ही दर्शकों के सामने लाया जा सकता है। हालांकि, निर्माताओं की तरफ से अभी तक फिल्म की सिनेमाघरों में रिलीज की आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि ये इसी साल नवंबर के अंत या दिसंबर में रिलीज हो सकती है।

Updated on:
5 Nov 2026, 5:06 PM IST
Published on: