
सिर्फ 4 साल की उम्र में बड़े पर्दे पर डेब्यू करेंगी राहा कपूर (सोर्स: X@TheClimaxIndia/ filmyoffice)
Ranbir Kapoor: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' को लेकर एक बेहद दिलचस्प खबर सामने आई है। इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की लाडली बेटी राहा कपूर भी एक छोटी-सी रोल यानी कैमियो में नजर आने वाली हैं। फिल्म के सेट पर बिताए गए पलों और पौराणिक कथाओं के प्रति राहा की बढ़ती दिलचस्पी ने इस प्रोजेक्ट को रणबीर के परिवार के लिए और भी खास बना दिया है।
रणबीर कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपनी बेटी के इस खास जुड़ाव पर खुलकर बात की। एक्टर ने बताया कि शूटिंग के दौरान जब राहा अक्सर सेट पर आती थीं, तो उन्हें इस पूरी पौराणिक गाथा और इसकी शूटिंग प्रक्रिया को देखने का मौका मिला। सेट का माहौल और किरदारों को पर्दे पर जीवंत होते देख चार साल की राहा की दिलचस्पी इस कथा में तेजी से बढ़ने लगी। शूटिंग के दौरान उनका यह जुड़ाव देखकर ही फिल्म में उनके एक छोटे से कैमियो का रास्ता साफ हुआ।
फिल्म के सीन के बारे में बात करते हुए रणबीर ने खुलासा किया कि राहा फिल्म में एक खास सीक्वेंस के दौरान नजर आएंगी, पार्ट 2 में। दरअसल, स्क्रीन पर रणबीर कपूर, माता सीता की भूमिका निभा रहीं साई पल्लवी और लक्ष्मण का किरदार निभा रहे एक्टर रवि दुबे के साथ एक फ्रेम में दिखाई देंगी। ये न सिर्फ राहा का पहला ऑन-स्क्रीन अनुभव होगा, बल्कि रणबीर और उनके पूरे परिवार के लिए एक यादगार पल भी है।
इसी बातचीत के दौरान जब रणबीर से उनके जीवन के सबसे खास और खुशनुमा पहेलू के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने तुरंत अपनी बेटी का जिक्र किया। एक्टर ने प्यार से राहा को अपने जीवन की 'दीवा' यानी रोशनी बताया। 6 नवंबर को अपना चौथा जन्मदिन मनाने जा रही राहा के लिए ये दिवाली और भी खास होने वाली है, क्योंकि उनका जन्मदिन दिवाली से ठीक दो दिन पहले आता है। रणबीर ने उम्मीद जताई कि दर्शकों और फैंस की तरफ से उनकी बेटी को ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद मिलेगा।
नितेश तिवारी के निर्देशन में तैयार हो रही 'रामायण' भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी और महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक है। लगभग 4,000 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में बन रही इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के मुख्य किरदार में हैं, जबकि साई पल्लवी सीता और रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म में यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं। ये फिल्म आज दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई और इसमें राहा कपूर के छोटे से कैमियो ने फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है।
Updated on:
5 Nov 2026, 3:54 PM IST
Published on:
5 Nov 2026, 3:54 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.