मनोरंजन

नऊवारी साड़ी, लावणी और जबरदस्त अदाएं! श्रद्धा कपूर ने विठाबाई बनकर मचाया धमाल, क्या बॉक्स ऑफिस पर सलमान को देंगी टक्कर?

Eetha vs Matrubhoomi Clash: श्रद्धा कपूर की आगामी म्यूजिकल ड्रामा फिल्म 'ईथा' के पहले गाने 'जी जी रे जी' का टीजर रिलीज हो गया है। विठाबाई के किरदार में नजर आ रहीं श्रद्धा की यह फिल्म 4 दिसंबर 2026 को सलमान खान की फिल्म से टकराएगी।
2 min read
• •
Updated: 16 Nov 2026, 2:42 PM IST
Shraddha Kapoor
नऊवारी साड़ी, लावणी और जबरदस्त अदाएं (सोर्स: x-@bollybubble)

Shraddha Kapoor Movie Eetha: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपनी अपकमिंग म्यूजिकल ड्रामा फिल्म 'ईथा' (Eetha) को लेकर चर्चा में हैं। मैडॉक फिल्म्स और कठपुतली क्रिएशन्स ने फिल्म के पहले गाने 'जी जी रे जी' का टीजर जारी कर दिया है, जिसमें श्रद्धा का पारंपरिक और दमदार अंदाज देखने को मिल रहा है। नऊवारी साड़ी और लावणी के रंग में रंगी श्रद्धा की झलक ने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है। ये पूरा गाना कल रिलीज होगा।

अजय-अतुल का संगीत और श्रेया घोषाल की आवाज

'जी जी रे जी' गाने में श्रद्धा कपूर एक ऐसी कलाकार के जज्बे, शालीनता और ताकत को पर्दे पर उतारती नजर आ रही हैं, जो आगे चलकर एक किंवदंती बन गईं। मेकर्स ने टीजर शेयर करते हुए लिखा कि यह गाना नऊवारी की शान और लावणी की जान को समर्पित है।

इस गाने के लिए संगीत जगत की दिग्गज टीम एक साथ आई है। नेशनल अवार्ड विजेता जोड़ी अजय-अतुल ने इसे कंपोज, अरेंज और प्रोड्यूस किया है। इसके बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं, जबकि श्रेया घोषाल ने इसे अपनी सुरीली आवाज दी है। वैभवी मर्चेंट की कोरियोग्राफी में श्रद्धा के भावपूर्ण डांस मूव्स और मंच पर उनकी प्रभावशाली मौजूदगी साफ नजर आ रही है।

विठाबाई के जीवन पर बेस्ड है फिल्म, सलमान खान से होगा क्लैश

'जरा हटके जरा बचके' फेम लक्ष्मण उतेकर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'ईथा' प्रसिद्ध मराठी तमाशा और लावणी कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर के जीवन से प्रेरित है, जिनका मुख्य किरदार श्रद्धा कपूर निभा रही हैं। फिल्म को दिनेश विजान, लक्ष्मण उतेकर और करिश्मा शर्मा ने प्रोड्यूस किया है, जबकि इसकी पटकथा क्षितिज पटवर्धन ने लिखी है और सिनेमैटोग्राफी आकाश अग्रवाल ने संभाली है।

फिल्म में श्रद्धा कपूर के अलावा रणदीप हुड्डा, मोहम्मद जीशान अय्यूब, अनंत जोशी, सिद्धार्थ जाधव, अक्षरा सिंह और उल्का गुप्ता जैसे कलाकार भी लीड रोल में हैं। साथ ही, यह फिल्म दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर की मरणोपरांत पर्दे पर आने वाली प्रस्तुति भी होगी। बॉक्स ऑफिस पर 4 दिसंबर 2026 को 'ईथा' का सीधा मुकाबला सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' से होने जा रहा है।

Updated on:
16 Nov 2026, 2:42 PM IST
Published on: