मनोरंजन

King में ‘डैडी कूल’ गाने पर क्यों लगाया गया कट? सिद्धार्थ आनंद ने अनकट वर्जन पर गाने को लेकर किया बड़ा खुलासा

King movie Daddy Cool Full Song: सिद्धार्थ आनंद ने बताया कि 'किंग' के गाने 'डैडी कूल' का पूरा वर्जन सिर्फ सिनेमाघरों में दिखेगा। जानें फिल्म के रनटाइम, ट्रेलर तारीख और स्टारकास्ट।
2 min read
• •
Updated: 29 Nov 2026, 2:26 PM IST
King Shah Rukh Khan movie
‘डैडी कूल’ के वायरल होने के बाद सिद्धार्थ आनंद का ट्वीट (सोर्स: x-@CrikShots)

Daddy Cool song Siddharth Anand: शाहरुख खान और करीना कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ (King) के गाने ‘डैडी कूल’ (Daddy Cool) को मिल रही प्रतिक्रियाओं के बीच निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने साफ किया है कि गाने का पूरा वर्जन सिनेमाघरों में ही देखने को मिलेगा। बता दें, शुक्रवार को रिलीज हुआ ‘डैडी कूल’ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। इसी बीच फिल्म की लंबाई, ट्रेलर की संभावित तारीख और रिलीज को लेकर भी नई चर्चाएं सामने आई हैं।

बड़े पर्दे पर दिखेगा 'डैडी कूल' का पूरा गाना

गाने को मिल रहे रिस्पॉन्स पर खुशी जताते हुए सिद्धार्थ आनंद ने X’ (ट्विटर) पर लिखा कि ‘डैडी कूल’ को मिल रहे प्यार से वे बेहद खुश हैं और फिल्म में पूरा गाना केवल बड़ी स्क्रीन पर ही देखा जा सकेगा।

इस बयान ने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है, क्योंकि फिलहाल सामने आई झलक के बाद फैंस पूरे गाने को बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे हैं।

3 घंटे से ज्यादा हो सकती है 'किंग' की लंबाई?

फैंडैंगो के मुताबिक ‘किंग’ का रनटाइम 3 घंटे 17 मिनट बताया गया है, जबकि इससे पहले इसी हफ्ते फिल्म की अवधि 2 घंटे 35 मिनट होने की खबरें आई थीं।

दरअसल, शाहरुख खान की पिछली हिट फिल्मों ‘पठान’ और ‘जवान’ का रनटाइम 2 घंटे 26 मिनट और 2 घंटे 49 मिनट था। अगर 3 घंटे 17 मिनट वाली जानकारी सही साबित होती है, तो ये पिछले 20 सालों में शाहरुख खान की 3 घंटे से लंबी पहली फिल्म होगी। इससे पहले उनकी ‘कभी अलविदा ना कहना’ का रनटाइम 3 घंटे से अधिक था। हालांकि, इन अलग-अलग दावों के बीच आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

ट्रेलर, रिलीज डेट और स्टारकास्ट

खबरों के मुताबिक, ‘किंग’ का ट्रेलर 14 दिसंबर 2026 को रिलीज हो सकता है, जो फिल्म के सिनेमाघरों में आने से दस दिन पहले है। फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन और को-राईटर में बनी इस फिल्म को गौरी खान, सिद्धार्थ आनंद और ममता आनंद ने रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। फिल्म में शाहरुख खान और करीना कपूर के साथ सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, रानी मुखर्जी, जयदीप अहलावत, अरशद वारसी और राघव जुयाल भी नजर आएंगे।

Updated on:
29 Nov 2026, 2:26 PM IST
Published on:
Also Read
View All
छठ पूजा विवाद पर श्रद्धा कपूर से सवाल करने वाले पत्रकार पर भड़कीं अक्षरा सिंह, बोलीं- हर किसी को टारगेट करना सही नहीं

“स्पेगेटी स्ट्रैप पहनने से कोई अंदर से नहीं बदलता…’, नीना गुप्ता ने दिया बेबाक बयान, पंचायत पर भी की बात

ऐश्वर्या और नील भट्ट के तलाक की पहले भी उड़ चुकी है अफवाह, शादी टूटने का क्या है सच? अब इंस्टाग्राम देख चौंके फैंस

‘गब्बर को गब्बर ही मार सकता है…’, सलमान खान ने बिग बॉस में दोहराई सलीम खान की सालों पुरानी सीख

‘रामायण’ ने ‘धुरंधर 2’, ‘बाहुबली 2’ और ‘पुष्पा 2’ को छोड़ा पीछे, दुनियाभर में कमाए 1814 करोड़ रुपये, अब सिर्फ ‘दंगल’ से मुकाबला