बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने प्यारे पिता सुनील मल्होत्रा के निधन पर सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर कर सभी को भावुक कर दिया है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पिता की याद में अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट लिखा है। बता दें कि सिद्धार्थ के पिता का […]
बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने प्यारे पिता सुनील मल्होत्रा के निधन पर सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर कर सभी को भावुक कर दिया है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पिता की याद में अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट लिखा है। बता दें कि सिद्धार्थ के पिता का निधन 14 फरवरी को दिल्ली में हुआ है। इस दुखद खबर के बाद सिद्धार्थ और उनकी पत्नी कियारा आडवाणी तुरंत दिल्ली पहुंच गए।
सिद्धार्थ ने लिखा, 'पापा, आप उन मूल्यों के साथ जीते थे जो कभी नहीं झुके। कठोरता के बिना अनुशासन। अहंकार के बिना ताकत। जीवन ने जितना भी परीक्षण किया, आपने सकारात्मकता कभी नहीं छोड़ी। मर्चेंट नेवी के कैप्टन के रूप में समुद्र पर कमांड करने से लेकर बीमारी के दौरान शांत साहस दिखाने तक, आपने कभी समझौता नहीं किया, कभी अपनी गरिमा नहीं खोई। स्ट्रोक के बाद व्हीलचेयर पर होने के बावजूद आपका स्पिरिट हमेशा ऊंचा रहा।'
अभिनेता ने बताया कि पिता से उन्होंने क्या-क्या सीखा और विरासत में मिला। पापा, आपकी सच्चाई मेरी विरासत है। आपकी ताकत हर दिन मुझे गाइड करती है। आपकी पॉजिटिविटी आज भी इस परिवार को जोड़े रखती है।
सिद्धार्थ ने स्वीकार किया कि पिता के जाने से उनके जीवन में एक बहुत बड़ा शून्य पैदा हो गया है। फिर भी उन्होंने वादा किया कि वे पिता के नाम, मूल्यों और रोशनी को हमेशा आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने लिखा, 'मैं जो भी हूं, आपकी वजह से हूं। मैं हमेशा आपका नाम, आपके मूल्य और आपकी रोशनी को आगे ले जाऊंगा। लव यू डैड।' पोस्ट के साथ सिद्धार्थ ने पिता की एक तस्वीर भी शेयर की, जिसमें दोनों पिता-पुत्र साथ में मुस्कुराते नजर आ रहे हैं।
सिद्धार्थ अपने पिता से बेहद करीब थे और अक्सर इंटरव्यूज में उनके बारे में गर्व से बात करते थे। पिछले साल फादर्स डे पर उन्होंने पिता को "मेरा फेवरेट हीरो" कहते हुए पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा था, "हैप्पी फादर्स डे डैड! बचपन से आप मेरे फेवरेट हीरो रहे हैं और हमेशा रहेंगे! आपका स्टाइल, फिटनेस, सेंस ऑफ ह्यूमर – आप सचमुच सबसे बेस्ट हैं! - आपका सबसे बड़ा फैन #MyDadMyCaptain #HappyFathersDay"