मनोरंजन

Sidhu Moosewala: सिद्धू मूसेवाला की मां IVF तकनीक से हुईं प्रेग्नेंट, आखिर 58 की उम्र में दोबारा मां बनने को क्यों हुईं मजबूर?

Sidhu Moosewala Mother Pregnant: दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला के घर जल्द ही एक नन्हा मेहमान आने वाला है। उनकी मां IVF तकनीक की मदद से 58 साल की उम्र में प्रेग्नेंट हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि आखिर इस उम्र में उन्होंने मां बनने का फैसला क्यों किया? आइए जानते हैं।
less than 1 minute read
Feb 27, 2024
sidhu_moosewala_mother_pregnant_1.jpg
सिद्धू मूसेवाला की मां IVF तकनीक से हुई प्रेग्नेंट

Sidhu Moosewala Mother Pregnant: दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। सिद्धू की मां चरण सिंह (Charan Singh) 58 साल की उम्र में प्रेग्नेंट हैं और खबर है कि उनकी डिलीवरी मार्च में हो सकती है। इस उम्र में दोबारा मां बनने के लिए चरण सिंह ने IVF तकनीक का सहारा लिया है। लेकिन क्या आपको पता है कि वह इस उम्र में मां क्यों बनना चाहती हैं?


दरअसल, सिद्धू अपनी मां चरण सिंह और पिता बलकौर सिंह (60) के इकलौते संतान थे। लेकिन मई 2022 में पंजाब के मनसा जिले में सिद्धू की गोली मारकर हत्या (Sidhu Moosewala Death) कर दी गई थी। इसके बाद सिद्धू के माता-पिता को सहारा देने वाला कोई नहीं बचा। बेटे की मौत के बाद दोनों बहुत अकेला महसूस करने लगे थे और इसी वजह से उन्होंने इस उम्र में IVF की मदद से दोबारा बच्चा पैदा करने का फैसला किया।

हालांकि, अभी तक सिद्धू के माता-पिता ने इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन इस खबर से सिंगर के फैंस बहुत खुश हैं।

Published on:
27 Feb 2024 07:24 pm
Also Read
View All
‘Allience’ के घर में एली गोनी की एंट्री से मचा हंगामा, कुशाल टंडन से हुई बहस, अर्सलान बोले- ‘तू क्रिमिनल थ्रेट मार रहा है’- Video

‘एक कमरे में ही था बेडरूम, किचन और बाथरूम’, दंगों में हो गई थी फैक्ट्री खत्म, कॉमेडियन राजीव ठाकुर का छलका दर्द

शादी से पहले आकांक्षा रंजन-शरण शर्मा का रोमांटिक डांस VIDEO वायरल, कॉकटेल पार्टी में स्टार्स ने जमाया रंग

‘बोलने से पहले गोविंदा की सुपरस्टार वाली इमेज का ध्यान रखें, राजेश पुरी ने दी सुनीता आहूजा को सलाह

“8 महीने तक दाने-दाने को तरसा ‘सलाम बॉम्बे’ का स्टार शफीक सैयद!” प्रोड्यूसर्स के पैरों में गिरकर भी नहीं मिला काम