मनोरंजन

अभिजीत ने सलमान आैर प्रियंका को बताया ‘गद्दार’, बोले- देशभक्तों रहो तैयार, निपटने के लिए बनाएंगे संस्था

पाकिस्तानी कलाकारों को लेकर बाॅलीवुड में बयानबाजी का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। इस मामले में पूरा बाॅलीवुड बंटा हुआ नजर आ रहा है। पाकिस्तानी कलाकारों का हमेशा से ही विरोध करते रहे सिंगर अभिजीत एक बार फिर इस मामले में कूद पड़े हैं।
2 min read
• •
Updated: 18 Oct 2016, 2:33 PM IST
Feature image

पाकिस्तानी कलाकारों को लेकर बाॅलीवुड में बयानबाजी का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। इस मामले में पूरा बाॅलीवुड बंटा हुआ नजर आ रहा है। पाकिस्तानी कलाकारों का हमेशा से ही विरोध करते रहे सिंगर अभिजीत एक बार फिर इस मामले में कूद पड़े हैं। अभिजीत पाकिस्तानी कलाकारों का समर्थन करने वाले बाॅलीवुड कलाकारों से खासे नाराज हैं।

अभिजीत ने ट्वीट किया, 'देशभक्तों तैयार रहो। इन गद्दारों से निपटने के लिए जल्द हम एक संस्था बनाएंगे। सब नरेन्द्र मोदी आैर इंडियन आॅर्मी पर नहीं छोड़ेंगे।' इसके साथ ही उन्होंने एक अखबार की खबर की तस्वीर भी ट्वीटर पर शेयर की है। इस खबर में पाकिस्तानी कलाकारों के बाॅलीवुड में काम करने को लेकर सलमान खान, अनुराग कश्यप, प्रियंका चोपड़ा, महेश भट्ट आैर मुकेश भट्ट के साथ खुद अभिजीत के विचारों से अवगत कराया गया है।

अनुराग कश्यप ने सिनेमा मालिकों के पाकिस्तानी कलाकारों वाली फिल्म नहीं दिखाने के फैसले को लेकर ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था, 'नरेंद्र मोदी सर आपने अभी तक अपनी पिछले साल दिसंबर में की गई पाकिस्तानी यात्रा के लिए माफी नहीं मांगी है। 25 दिसंबर को ठीक उसी दिन करण जौहर ऐ दिल है मुश्किल की शूटिंग कर रहे थे। क्यों?'

इसके बाद एक दूसरे ट्विट में अनुराग ने लिखा, 'दुनिया हमसे सीख लेती है। हम अपनी सारी परेशानियों का हल फिल्मों पर इल्जाम लगाकर और उन्हें बैन करके निकाल रहे हैं। करण जौहर ऐ दिल है मुश्किल के मामले में हम तुम्हारे साथ हैं।'

उधर, प्रियंका चोपड़ा ने पाकिस्तानी कलाकारों को बैन करने की मांग पर कहा था कि ये ठीक नहीं है। इससे कलाकारों को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। अभिनेताआें आैर फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों के अलावा व्यापारियों, डाॅक्टरों अौर अन्य लोगों के साथ एेसा क्यों नहीं होता। वहीं सलमान ने भी पाकिस्तानी कलाकारों के भारत में काम करने का समर्थन किया था। सलमान ने कहा था कि पाकिस्तानी कलाकार वीजा लेकर आते हैं। उन्हें वीजा आैर वर्क परमिट भारत सरकार की आेर से दिया जाता है।

गौरतलब है कि उरी हमले के बाद पाकिस्तानी कलाकारों के बॅालीवुड में काम करने का विरोध हो रहा है। एमएनएस ने भी पाकिस्तानी कलाकारों को भारत छोड़कर जाने की धमकी दी थी तो वहीं हाल ही में सिनेमा ओनर्स एग्जिबिटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान की भूमिका वाली करण जौहर की फिल्म 'एे दिल है मुश्किल' नहीं दिखाने का फैसला किया है।

Published on:
Also Read
View All
“सनातन धर्म के अपमान को देश बर्दाश्त नहीं करेगा”, शाहरुख खान पर फूटा बीजेपी विधायक का गुस्सा

‘एनिमल’ में हिंसक अवतार, अब ‘रामायण’ में भगवान राम! रणबीर कपूर के अवतार पर फिदा हुईं कौशल्या बनीं इंदिरा कृष्णन, बोलीं- ‘उन्होंने कमाल कर दिया’

Gajraj Rao Exclusive: ‘पिता को मशीन की तरह काम करते देखा’, टेलरिंग शॉप से विज्ञापन की दुनिया में कैसे आए गजराज राव? खास बातचीत में बताया

‘रामायण’ में रावण के रोल के लिए यश ने उठाई बड़ी चुनौती, बोले- संस्कृत के श्लोक बोलना बिल्कुल आसान नहीं था

सनी बनेंगे हनुमान तो राघव जुयाल निभाएंगे मेघनाथ का किरदार, ‘रामायण 2’ में कौन-सा एक्टर निभाएगा कौन-सा किरदार