5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘रामायण’ में रावण के रोल के लिए यश ने उठाई बड़ी चुनौती, बोले- संस्कृत के श्लोक बोलना बिल्कुल आसान नहीं था

Ramayana: फिल्म 'रामायण' के रिलीज होने पर अभिनेता यश, रणबीर कपूर और साई पल्लवी ने कई दिलचस्प खुलासे किए हैं। जानिए यश के लिए संस्कृत बोलना क्यों था चुनौती और क्या हैं फिल्म के खास सीन्स।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Shiwani Mishra

•

Updated: 5 Nov 2026, 6:11 PM IST

ramayana Movie

'रामायण' रिलीज होते ही यश ने किया बड़ा खुलासा (सोर्स: X-@OTT_Trackers/@doc_sangam)

Ramayana Action Sequences: नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी मोस्टअवेटेड फिल्म 'रामायण: पार्ट वन' आज दुनिया भर के थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है। फिल्म की रिलीज के साथ ही इसके कलाकारों ने इससे जुड़ी कई दिलचस्प बातें शेयर की हैं। एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी ने फिल्म के सबसे चुनौतीपूर्ण दृश्यों, शूटिंग के अनुभवों और अपने पसंदीदा सीन्स से पर्दा उठाया है।

संस्कृत के उच्चारण पर था यश का पूरा फोकस

फिल्म में खूंखार रावण का किरदार निभा रहे कन्नड़ सुपरस्टार यश ने खुलासा किया कि उनके लिए सीता हरण का दृश्य और उसमें संस्कृत के श्लोक बोलना सबसे बड़ी चुनौती थी। यश ने बताया कि प्राचीन भाषा के डायलॉग्स में सटीकता बेहद जरूरी होती है, क्योंकि देश के विद्वान और दर्शक इसकी हर बारीकी पर पैनी नजर रखते हैं। यही वजह थी कि उन्होंने श्लोकों के उच्चारण को लेकर बहुत सतर्कता बरती, ताकि कहीं कोई चूक न हो।

अंतरराष्ट्रीय एक्शन और भव्य दृश्यों पर बोले रणबीर

भगवान राम की भूमिका निभा रहे रणबीर कपूर ने फिल्म के एक्शन सीक्वेंस को इसकी यूएसपी बताया है। उन्होंने कहा कि गाइ नॉरिस और टेरी नोटरी जैसे अंतरराष्ट्रीय स्टंट विशेषज्ञों की टीम के साथ काम करने का अनुभव शानदार रहा। फिल्म में रावण और जटायु के बीच का महामुकाबला और 14,000 असुरों के खिलाफ राम, लक्ष्मण और सीता का युद्ध इतने बड़े पैमाने पर फिल्माया गया है कि एक दशक पहले भारतीय सिनेमा में ऐसा सोचना भी मुश्किल था।

साई पल्लवी ने बताए अपने पसंदीदा सीन्स

माता सीता का किरदार निभा रही एक्ट्रेस साई पल्लवी ने फिल्म के कई खास पहलुओं का जिक्र किया। उन्होंने शूर्पणखा द्वारा रूप बदलने वाले दृश्य और रावण के दस सिरों वाले VFX को पर्दे पर देखने के लिए बेहद उत्सुक बताया। इसके अलावा, उन्होंने भगवान राम के वनवास के उस भावुक पल का भी जिक्र किया जब एक विकट स्थिति में ईश्वर के मन में भी सवाल उठते हैं, जो उनके किरदार को बेहद मानवीय और संवेदनशील बनाता है।

थिएटर्स में जाने से क्यों कतराते हैं रणबीर और यश?

फिल्म की स्क्रीनिंग और दर्शकों के बीच जाने को लेकर रणबीर कपूर ने एक दिलचस्प खुलासा किया। उन्होंने बताया कि अपनी पहली फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप होने के बाद से उन्हें पब्लिक के बीच फिल्म देखने में घबराहट होती है, क्योंकि वो अनुभव उनके लिए दिल तोड़ने वाला था। वहीं, यश ने बताया कि वो पहले चुपके से थिएटर्स में जाकर फैंस का जश्न देखा करते थे, लेकिन बाद में उन्होंने ऐसा करना बंद कर दिया ताकि उनके वहां होने से दर्शकों का ध्यान फिल्म से न भटके।