मनोरंजन

250 लोगों पर हार्ट रेट मॉनिटर लगाकर हुआ टेस्ट, 110 मिनट की इस हॉरर फिल्म ‘Sinister’ ने बढ़ाईं सबसे ज्यादा धड़कनें

Scariest Horror Movie 2026: 2026 के Science of Scare अध्ययन में 250 लोगों पर हुए हार्ट रेट टेस्ट के बाद 2012 की हॉलीवुड फिल्म 'सिनिस्टर' (Sinister) दुनिया की सबसे डरावनी फिल्म चुनी गई है। जानें इसकी कहानी और खासियत।
2 min read
• •
Updated: 27 Nov 2026, 1:25 PM IST
Sinister movie
दुनिया की सबसे डरावनी फिल्म है 'Sinister' (IMDb)

Sinister Movie: साल 2012 में रिलीज हुई हॉलीवुड हॉरर फिल्म ‘सिनिस्टर’ (Sinister) को 2026 की ताजा साइंस-आधारित रैंकिंग में दुनिया की अब तक की सबसे डरावनी फिल्म चुना गया है। बता दें, ‘साइंस ऑफ स्केयर’ के 2026 के अध्ययन में 250 लोगों की हार्ट रेट की निगरानी करते हुए उन्हें हॉरर फिल्में दिखाई गईं, जिसमें इस फिल्म ने पहला स्थान हासिल किया।

बता दें, सिर्फ 1 घंटे 50 मिनट की समय वाली ये फिल्म अपने खौफनाक विजुअल्स, साउंड इफैक्ट और रहस्यमयी कहानी के कारण दर्शकों की धड़कनें सबसे ज्यादा बढ़ाने में कामयाब रही।

क्या है 'सिनिस्टर' की कहानी

फिल्म की कहानी की बात करें तो, एक क्राइम राइटर एलिसन ओसवाल्ट के इर्द-गिर्द घूमती है। वो अपनी अगली किताब की रिसर्च के मकसद से परिवार के साथ एक ऐसे घर में रहने जाता है, जहां पहले एक पूरे परिवार की हत्या हो चुकी थी।

इसके बाद घर की अटारी में छानबीन के दौरान एलिसन को कुछ पुरानी सुपर-8 फिल्म रील्स मिलती हैं। जब वो इन रील्स को चलाकर देखता है, तो उसे अलग-अलग परिवारों की खौफनाक हत्याओं के बीच एक गहरा और रहस्यमयी जुड़ाव नजर आने लगता है।

रील देखने के बाद शुरू होता है खौफनाक सिलसिला

जैसे-जैसे एलिसन इन हत्याओं की गुत्थी सुलझाने की कोशिश करता है, उसके खुद के परिवार के साथ अजीब और डरावनी घटनाएं घटने लगती हैं। फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर, अंधेरे दृश्य और सुपर-8 फुटेज का इस्तेमाल दर्शकों को लगातार तनाव में रखता है।

दरअसल, अध्ययन के नतीजों और फिल्म के असर को देखते हुए हॉरर सिनेमा के फैंस के बीच ये चर्चा तेज है कि रात के समय अकेले इसे देखना कमजोर दिल वालों के लिए मुश्किल हो सकता है, क्योंकि इसके दृश्य लंबे समय तक दिमाग पर असर छोड़ सकते हैं।

इसको क्यों सबसे डरावना बताया गया

जैसा की हमने पहले भी आपको बताया कि 2026 के Science of Scare अध्ययन में दुनिया की सबसे डरावनी हॉरर फिल्मों को परखने के लिए 250 लोगों पर एक खास टेस्ट किया गया। इस दौरान सभी कंटेस्टेंट को हार्ट रेट मॉनिटर लगाकर फिल्में दिखाई गईं, ताकि डर के कारण उनकी धड़कनों में होने वाले बदलाव को मापा जा सके और इस टेस्ट में 'Sinister' ने सबसे ज्यादा डर पैदा किया।

फिल्म देखते समय दर्शकों की औसत हार्ट रेट 64 BPM से बढ़कर 86 BPM तक पहुंच गई, जबकि इसके सबसे डरावने सीन के दौरान कुछ दर्शकों की धड़कन 131 BPM तक दर्ज की गई। इसी प्रदर्शन के आधार पर फिल्म को 100 में से 96 Scare Score मिले और इसे दुनिया की सबसे डरावनी फिल्मों की लिस्ट में पहला स्थान दिया गया।


Updated on:
27 Nov 2026, 1:25 PM IST
Published on: