मनोरंजन

सोमी खान और राखी सावंत के एक्स पति आदिल खान दुर्रानी ने अलग होने की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, वीडियो जारी कर बताई असली वजह

Adil Khan And Somi Khan Clarification Video: सोशल मीडिया पर रहस्यमयी पोस्ट के बाद अलग होने की अफवाहों पर सोमी खान और आदिल खान दुर्रानी ने वीडियो के जरिए सफाई दी है।
2 min read
• •
Updated: 19 Nov 2026, 7:22 PM IST
Adil Khan Durrani
सोमी खान और आदिल खान ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी (सोर्स: x-iamadilkhandurrani)

Somi Khan Adil Khan Separation Rumors: टेलीविजन की दुनिया से जुड़ी चर्चित जोड़ी सोमी खान और आदिल खान दुर्रानी ने अपनी शादी को लेकर चल रही अलग होने की अफवाहों पर आखिरकार सफाई दे दी है। सोशल मीडिया पर एक रहस्यमयी पोस्ट के बाद दोनों के रिश्ते में खटास और अलगाव की चर्चाएं तेज हो गई थीं। लगातार आ रहे मैसेज और मीडिया के सवालों के बीच इस जोड़े ने एक वीडियो के जरिए स्थिति साफ की है।

"हमारा पोस्ट शादी या आपसी रिश्ते से जुड़ा नहीं था"

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में सोमी खान ने बताया कि उनकी पिछली स्टोरी के बाद उन्हें और आदिल को बड़ी संख्या में डायरेक्ट मैसेज मिलने लगे थे। वहीं आदिल खान दुर्रानी ने कहा कि पूरे मुंबई की मीडिया उन्हें फोन कर रही है और लोग लगातार पूछ रहे हैं कि दोनों के बीच क्या हुआ है और सब ठीक है या नहीं। इसी वजह से दोनों ने सामने आकर सच्चाई बताने का फैसला किया।

सोमी ने स्पष्ट किया कि उनके उस नोट का उनकी शादी या आदिल से कोई संबंध नहीं था। उनके मुताबिक, वो पोस्ट किसी और स्थिति और विषय को लेकर थी, न कि उनके आपसी रिश्ते को लेकर। आदिल ने ये भी माना कि उन्होंने उस पोस्ट को रीशेयर किया था, जिसकी वजह से लोगों के बीच गलतफहमी और अटकलें और ज्यादा बढ़ गईं।

कैसे शुरू हुई थीं अलग होने की चर्चाएं?

इस सफाई से पहले सोमी खान ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक और रहस्यमयी स्टोरी शेयर की थी, जिसमें उन्होंने आत्म-सम्मान को प्राथमिकता देने की बात कही थी। उस पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि वो अपने आत्म-सम्मान के साथ आगे बढ़ रही हैं और उन्होंने अपना मामला अल्लाह पर छोड़ दिया है, क्योंकि अल्लाह की नजरों से कुछ भी छिपा नहीं है।

इसके बाद आदिल खान दुर्रानी ने सोमी की पोस्ट को रीशेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, "ऑल द बेस्ट। साथ बिताए अच्छे समय के लिए धन्यवाद। #END।" दोनों की इन पोस्ट्स के सामने आते ही सोशल मीडिया पर उनके अलग होने के कयास लगाए जाने लगे, जिसके बाद उन्हें स्पष्टीकरण वीडियो जारी करना पड़ा।

Updated on:
19 Nov 2026, 7:22 PM IST
Published on:
Also Read
View All
सस्पेंस ऐसा कि आखिरी सीन तक नहीं खुलेगा राज, OTT पर रिलीज होते ही थ्रिलर लवर्स के लिए बना जबरदस्त ऑप्शन!

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के तीसरे पार्ट पर आया बड़ा अपडेट, अजिंक्य देव बोले- ‘तीन नहीं, इसे 5 भागों में बनाना चाहिए’

रिलीज से पहले ही धनुष-साई पल्लवी की फिल्म का जलवा, एडवांस बुकिंग में बिके 11 लाख से ज्यादा टिकट

‘रवि भाई, मुझे 1 लाख रुपये चाहिए’, मनोज तिवारी की डिमांड सुनकर रवि किशन ने नहीं उठाया फोन, फिर हुआ ये!

‘एक्स का नाम सुनते ही बदल गए अनन्या के तेवर’ करण जौहर ने एक्ट्रेस की लव लाइफ पर खोला पुराना चैप्टर, नाम सुनते ही दिया ऐसा रिएक्शन!