मनोरंजन

‘एक भी रिहर्सल नहीं करने देते थे’, अभिषेक-करीना की मस्ती से तंग आकर सूरज बड़जात्या ने खोया था आपा, सुनाया किस्सा

Main Prem Ki Diwani Hoon Set Story: निर्देशक सूरज बड़जात्या ने 'मैं प्रेम की दीवानी हूं' के सेट का किस्सा सुनाते हुए बताया कि अभिषेक बच्चन और करीना कपूर की मस्ती से तंग आकर उन्होंने माइक फेंक दिया था।
2 min read
• •
Updated: 28 Nov 2026, 6:31 PM IST
Main Prem Ki Diwani Hoon
‘मैं प्रेम की दीवानी हूं’ के सेट पर मचा था धमाल (सोर्स: x-@GauriLifestyle)

Sooraj Barjatya podcast Siddharth Kannan: शांत और मददगार स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या भी एक बार शूटिंग सेट पर अपना आपा खो बैठे थे। 4 साल के ब्रेक के बाद ‘ये प्रेम मोल लिया’ से निर्देशन में लौट रहे सूरज ने हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन के पॉडकास्ट में ‘मैं प्रेम की दीवानी हूं’ के सेट का ये मजेदार किस्सा शेयर किया है।

उन्होंने बताया कि अभिषेक बच्चन और करीना कपूर खान की लगातार चल रही मस्ती और शरारतों के बीच उन्हें रिहर्सल करने का मौका ही नहीं मिल पा रहा था, जिसके बाद उनका गुस्सा फूट पड़ा था।

कम समय और नींद की कमी के बीच फेंका माइक

पॉडकास्ट में जब सिद्धार्थ कन्नन ने पूछा कि क्या वे कभी सेट पर नाराज हुए हैं, तो सूरज बड़जात्या ने ‘मैं प्रेम की दीवानी हूं’ की शूटिंग याद की। उन्होंने कहा कि अभिषेक और करीना बेहद प्यारे हैं और उनके पसंदीदा लोगों में शामिल हैं, लेकिन दोनों सेट पर काफी शरारती थे।

सूरज के मुताबिक, जब भी दोनों साथ मिलते तो मजाक-मस्ती चलती रहती थी। उस दिन समय कम था और वह ठीक से सो भी नहीं पाए थे, इसी वजह से तंग आकर उन्होंने अपना माइक उनकी तरफ फेंक दिया था।

'मैं प्रेम की दीवानी हूं' से 'किंग' तक का सफर

साल 2003 में रिलीज हुई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘मैं प्रेम की दीवानी हूं’ का निर्देशन सूरज बड़जात्या ने किया था। इसमें करीना कपूर खान (संजना), ऋतिक रोशन (प्रेम किशन माथुर) और अभिषेक बच्चन (प्रेम कुमार) लीड रोल में थे, जबकि रीमा लागू, पंकज कपूर और हिमानी शिवपुरी भी अहम किरदारों में नजर आए थे।

भले ही ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी और इसे मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी, लेकिन इसके कई नाटकीय सीन और संवाद आज भी मीम्स का हिस्सा बनते हैं। साल 2000 की डेब्यू फिल्म ‘रिफ्यूजी’ के बाद ‘मैं प्रेम की दीवानी हूं’ अभिषेक और करीना की दूसरी फिल्म थी, जिसके बाद दोनों ‘एलओसी: कारगिल’ और ‘युवा’ में भी दिखे। अब यह जोड़ी 24 दिसंबर को रिलीज होने वाली सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘किंग’ में नजर आएगी, जिसमें अभिषेक के विलेन के किरदार और करीना के स्पेशल डांस नंबर की चर्चा है।

Updated on:
28 Nov 2026, 6:31 PM IST
Published on: