मनोरंजन

‘मैं प्रेम की दीवानी हूं’ को लेकर आज भी है सूरज बड़जात्या को अफसोस? अब 23 साल बाद बताई फिल्म की सबसे बड़ी गलती!

Main Prem Ki Diwani Hoon: निर्देशक सूरज बड़जात्या ने 23 साल बाद 'मैं प्रेम की दीवानी हूं' को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें लगा था कि उन्होंने ऋतिक रोशन, अभिषेक बच्चन और करीना कपूर को निराश किया है।
2 min read
• •
Updated: 25 Nov 2026, 4:13 PM IST
Prem Ki Diwani Hoon
'मैं प्रेम की दीवानी हूं' की आलोचना से सूरज बड़जात्या ने सीखा (IMDb)

Sooraj Barjatya interview: पारिवारिक फिल्मों के लिए जाने-जाने वाले फेमस फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या ने साल 2003 में रिलीज हुई अपनी फिल्म 'मैं प्रेम की दीवानी हूं' को लेकर अब खुलकर बात की है। फिल्म की रिलीज के 23 साल बाद निर्देशक ने एक्सेप्ट किया है कि उस समय उन्हें लगा था कि उन्होंने फिल्म के लीड स्टार्स ऋतिक रोशन, अभिषेक बच्चन और करीना कपूर खान को निराश किया है।

कमर्शियल दबाव में बनाई थी फिल्म

'वैरायटी इंडिया' से बातचीत के दौरान सूरज बड़जात्या ने बताया कि 'मैं प्रेम की दीवानी हूं' उनके करियर की सबसे बड़ी गुरु साबित हुई। उन्होंने कहा कि फिल्म में ऋतिक, अभिषेक और करीना जैसे बेहतरीन कलाकार होने के बावजूद उन्हें लगा कि वे उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए। सूरज बड़जात्या के मुताबिक, उन्होंने ये फिल्म उस दौर की कमर्शियल मांगों को ध्यान में रखकर बनाई थी, लेकिन इस अनुभव ने उन्हें सिखाया कि उन्हें केवल वही काम करना चाहिए जो वे अच्छी तरह जानते हैं और जो उन्हें सच में पसंद है।

रोमांस को सनसनीखेज बनाने की हुई थी गलती

इससे पहले 'डीएनए' (DNA) को दिए एक इंटरव्यू में भी सूरज बड़जात्या ने इस फिल्म के दौरान हुई अपनी गलतियों को याद किया था। उन्होंने माना था कि फिल्म में वे रोमांस को काव्यात्मक ढंग से पेश नहीं कर पाए थे। सूरज बड़जात्या ने कहा था कि कहीं न कहीं वे चीजों को सनसनीखेज बनाना चाहते थे और इसी वजह से उन्हें काफी आलोचना झेलनी पड़ी। हालांकि, उन्होंने इस बात का श्रेय पलाश को दिया कि उन्होंने इसे बहुत गरिमा के साथ संभाला।

पॉप कल्चर और मीम्स का हिस्सा बन चुकी है फिल्म

27 जून, 2003 को थिएटर्स में रिलीज हुई 'मैं प्रेम की दीवानी हूं' समय के साथ सोशल मीडिया मीम्स और पॉप कल्चर का एक अहम हिस्सा बन गई है। इस पर खुशी जाहिर करते हुए सूरज बड़जात्या ने कहा कि जब वे आज की युवा पीढ़ी को इस फिल्म को खोजते और इसका आनंद लेते देखते हैं, तो उन्हें बहुत अच्छा लगता है। उनके अनुसार, फिल्म को अपना एक अलग दर्शक वर्ग मिल गया है।

सूरज बड़जात्या के पिछले और अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

वर्कफ्रंट की बात करें तो सूरज बड़जात्या की पिछली थिएट्रिकल रिलीज 'ऊंचाई' थी, जो 11 नवंबर, 2022 को सिनेमाघरों में आई थी। इस एडवेंचर ड्रामा फिल्म में अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी, अनुपम खेर, नीना गुप्ता और परिणीति चोपड़ा ने लीड रोल निभाई थीं। अब निर्देशक अपनी अपकमिंग फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' को लेकर चर्चा में हैं।

Updated on:
25 Nov 2026, 4:13 PM IST
Published on: