मनोरंजन

‘Ramayan’ की सीता बनने की रेस में थीं श्रीनिधि शेट्टी, बोलीं- ‘बिना वजह उड़ गई थी रोल ठुकराने की अफवाह’

Ramayana: KGF फेम श्रीनिधि शेट्टी ने नितेश तिवारी की 'रामायण' में सीता का रोल ठुकराने की अफवाहों पर पहली बार प्रतिक्रिया दी। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने ऑडिशन दिया था, लेकिन उनका चयन नहीं हुआ।
2 min read
Aug 03, 2026
Srinidhi Shetty
'रामायण' में सीता का रोल ठुकराने की अफवाहों पर श्रीनिधि शेट्टी का बयान (सोर्स: instagram- filmiitalks/srinidhi_shetty)

Srinidhi Shetty Ramayan: नितेश तिवारी की मोस्टअवेटेड फिल्म 'रामायण' को लेकर लंबे समय से चल रही एक बड़ी अफवाह पर अब एक्ट्रेस श्रीनिधि शेट्टी ने खुद चुप्पी तोड़ी है। KGF फेम एक्ट्रेस ने साफ किया कि उन्होंने मां सीता के किरदार को कभी रिजेक्ट नहीं किया था। उन्होंने इस रोल के लिए ऑडिशन दिया था, लेकिन उनका चयन नहीं हुआ। श्रीनिधि ने सीता के किरदार को अपना "ड्रीम रोल" बताया और कहा कि वो ऐसा मौका कभी ठुकरा ही नहीं सकती थीं।

'मैंने रोल रिजेक्ट नहीं किया, मुझे सिलेक्ट नहीं किया गया'

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में श्रीनिधि शेट्टी ने बताया कि मीडिया में ये खबरें चलीं कि उन्होंने रामायण में सीता का रोल ठुकरा दिया, जबकि सच्चाई बिल्कुल अलग है, जिसमें उन्होंने कहा, "मैंने रामायण में सीता के रोल के लिए ऑडिशन दिया था, लेकिन मुझे सिलेक्ट नहीं किया गया। रिपोर्ट्स में कहा गया कि मैंने रोल रिजेक्ट कर दिया। मैं ऐसा क्यों करती? ये मेरे लिए ड्रीम रोल है।" इसके साथ ही, श्रीनिधि ने कहा कि बिना पुष्टि के ऐसी खबरें तेजी से फैल जाती हैं और बाद में लोग उन्हें सच मान लेते हैं।

बता दें, एक्ट्रेस ने कहा कि मां सीता का किरदार भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित और चैलेजिंग रोल्स में से एक है। ऐसे में कोई भी स्टार्स इस तरह का मौका आसानी से नहीं छोड़ेगा। उन्होंने माना कि इस किरदार के लिए ऑडिशन देना भी अपने आप में सम्मान की बात है।

सोशल मीडिया पर फैंस ने किया सपोर्ट

साउथ एक्ट्रेस श्रीनिधि के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने उनकी ईमानदारी की तारीफ की। कई यूजर्स ने कहा कि अफवाहों के बजाय कलाकारों की आधिकारिक बात पर भरोसा किया जाना चाहिए। नितेश तिवारी की 2 भागों में बनने वाली फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी मां सीता की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म में यश रावण के किरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा लारा दत्ता कैकेयी, शीबा चड्ढा मंथरा, रवि दुबे लक्ष्मण और अरुण गोविल राजा दशरथ की भूमिका निभा रहे हैं।

कब रिलीज होगी फिल्म?

दो भागों में बन रही ये मेगा बजट फिल्म दिवाली 2026 और दिवाली 2027 के आसपास रिलीज की जाएगी। तो वहीं, दूसरे पार्ट की शूटिंग इस साल अक्टूबर तक शुरू होने की उम्मीद है। श्रीनिधि शेट्टी ने 2018 में KGF: Chapter 1 से फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने अपनी स्क्रीन प्रेजेंस और अभिनय से अलग पहचान बनाई और अब भी कई बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा हैं।

Updated on:
03 Aug 2026 12:40 pm
Published on:
03 Aug 2026 12:40 pm
Also Read
View All
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ पर रिलीज से पहले विवाद, रामलीला महासंघ ने की स्पेशल स्क्रीनिंग की मांग, दी विरोध की चेतावनी

पूर्व क्रिकेटर ब्रेट ली ने प्रीति जिंटा संग अफेयर की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, भारत के प्यार को लेकर हुए इमोशनल

‘मुझे संघी बनना है, कन्वर्ट होना है’, कंगना रनौत का बड़ा बयान, बोलीं- मैं भी अवेकंड हिंदू बनना चाहती हूं, मुझे क्यों रोका जाता है?

गौरव खन्ना के शरीर पर चलीं पैलेट गन की गोलियां, तलाक के अनाउंसमेंट के बीच Khatron Ke Khiladi 15 के टास्क में दिखाई हिम्मत

Lock Upp में फिनाले से एक कदम पहले श्रेया कालरा ने पलटा पूरा खेल, मेकर्स की फेवरेट को आउट करके बदल दी स्क्रिप्ट?