मनोरंजन

निर्देशक सुभाष घई ने कपिल शर्मा के लिए किया अहम ऐलान

फिल्मकार सुभाष घई वैसे तो अपनी फिल्म बनाने को लेकर हमेशा से फेमस रहे हैं लेकिन क्या जानते हैं कि यह फेमस निर्देशक अब किसी और कि एक्टिंग का दिवाना हो गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 May 2016, 11:30 AM IST
Feature image

फिल्मकार सुभाष घई 'कॉमेडी किंग' कपिल शर्मा के साथ फिल्म बनाना चाहते हैं। सुभाष घई से जब पूछा गया कि क्या वह कपिल के साथ काम करने के उत्सुक हैं तो उन्होंने कहा, ''बिल्कुल, कपिल एक ऐसा कलाकार है जो किसी भी निर्देशक के साथ काम कर सकता है। उसके साथ फिल्म करना बिल्कुल नया अनुभव होगा।"

'ताल' के निर्देशक ने कहा कि इसके लिए उनके पास एक अच्छी स्क्रिप्ट होनी चाहिए। यह हम दोनों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। फिर हम इस बारे में सोच सकते हैं। अंत में सब कुछ पटकथा पर निर्भर करता है।

दोनों घई के अभिनय संस्थान विस्लिंग वुड्स इंटरनेशनल लिमिटेड में मिले थे, जहां हाल ही में कपिल ने छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने अपने निजी जीवन की कहानियों को साझा किया और कैसे कॉमेडी उनकी ताकत बन गई, इस बारे में बताया।

Published on: