
कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बढ़ते विवाद के बीच कपिल और सुनील से जुड़ी कई तरह की खबरें आती रही है। कभी सुनील ग्रोवर के शो छोड़ने की खबरें तो कभी सुनील के शो में वापस आने की अफवाहें। लेकिन इन सब के बीच अभी तक यह पूरी तरह साफ नहीं हुआ है कि सुनील और कपिल फिर से साथ काम करेंगे या नहीं।
फिलहाल खबरें है कि इस वीेकेंड पर कपिल नहीं बल्कि सुनील सोनी टीवी पर मशहूर गुुलाटी बनकर दर्शकों को हंसाते नजर आएंगे। इस रविवार 'इंडियन आइडल' का फिनाले सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला है जिसके चलते 'द कपिल शर्मा शो' ऑन एयर नहीं होगा।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुनील एक बार फिर से सोनी टीवी पर नजर आने वाले है। सुनील सोनी टीवी के शो इंडियन आइडल के ग्रैंड फिनाले की शूटिंग के दौरान नजर आए है। अगर यह खबर सही हुई तो यह डॉ मशहूर गुलाटी के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी होगी।
आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया से भारत लौटते समय फ्लाइट में कपिल ने नशे की हालत में सुनील ग्रोवर का साथ बदसलूकी और हाथापाई की थी जिसकी वजह से सुनील ने कपिल के शो में काम करने से मना कर दिया था। सुनील के साथ-साथ कपिल के बुरे बर्ताव को देखते हुए अली असगर और चंदन प्रभाकर ने भी शो का बायकॉट कर दिया है।