मनोरंजन

संजय कपूर की अंतिम यात्रा में जानें कौन-कौन सिलेब्रिटिज होंगे शामिल, देखें वीडियो

Sunjay Kapoor Funeral:संजय कपूर का अंतिम संस्कार आज यानी 19 जून 2025 होगा। दिल्ली में संजय को अंतिम विदाई दी जाएगी। जिसमें ऐसी खबरें आ रही है इनकी यात्रा में बॉलीवुड से कइ सिलेब्रिटीज शामिल होने वाले है पर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है कि…
2 min read
• •
Jun 19, 2025
संजय कपूर की अंतिम यात्रा का शेड्यूल जारी, जानें कौन-कौन सिलेब्रिटिज होंगे शामिल
संजय कपूर की अंतिम यात्रा

Sunjay Kapoor Funeral:अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर अब इस दुनिया में नहीं रहे। 12 जून को दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। संजय कपूर की मौत पोलो खेलते समय हुई। संजय कपूर का निधन लंदन में हुआ और उनका अंतिम संस्कार आज दिल्ली में किया जाना है।

पैपराज़ी वीडियो आए सामने, देखें

फिलहाल इसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आया है, लेकिन कई पैपराज़ी वीडियो सामने आए हैं कि जिसमें करिश्मा और उनके दोनों बच्चे समायरा और कियान दिल्ली के लिए रवाना होते दिख रहे हैं और करिश्मा संजय की मौत के बाद पहली बार वीडियो में बच्चों को संभालती दिख रही हैं। इसके साथ ही करिश्मा की बहन करीना और जीजा सैफ भी एयरपोर्ट पर नजर आए। इससे पहले अपडेट आया था कि संजय के अंतिम संस्कार में उनकी अमेरिकी नागरिकता से जुड़ी कानूनी औपचारिकताओं के कारण देरी हुई।

हालांकि संजय कपूर का अंतिम संस्कार आज शाम 5 बजे नई दिल्ली के लोधी रोड श्मशान घाट पर होगा। दिल्ली में संजय को अंतिम विदाई दी जाएगी। साथ ही 22 जून 2025 को दिल्ली के ताज पैलेस होटल में शाम 4 से 5 बजे के बीच उनकी प्रेयर मीट भी होगी।


यह भी पढ़ें

जानें कब हुआ करिश्मा और संजय का तलाक

बिजनेसमैन संजय कपूर और अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने साल 2003 में शादी की थी। इस शादी से करिश्मा और संजय के दो बच्चे हैं। उनकी एक बेटी समायरा और एक बेटा कियान है। करिश्मा और संजय का रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चला। करिश्मा ने संजय से तलाक ले लिया। 2016 में इनका तलाक फाइनल हो गया था। इसके अलावा संजय से अलग होने के बाद करिश्मा ने दोनों बच्चों की परवरिश की है। दोनों बच्चे करिश्मा के साथ ही रहते हैं। करिश्मा ने दूसरी शादी नहीं की। वहीं करिश्मा से तलाक लेने के बाद संजय ने प्रिया सचदेवा से शादी कर ली। प्रिया संजय की तीसरी शादी है।

Updated on:
19 Jun 2025 03:21 pm
Published on:
19 Jun 2025 03:21 pm
Also Read
View All
The Vvaan Review: हॉरर के साथ रोमांच का तड़का लगाती है सिद्धार्थ-तमन्ना की ‘द वन’, पलक झपकाने का भी नहीं देती मौका

The Vvaan Twitter Reaction: सिद्धार्थ- तमन्ना की ‘वन’ देख किसी ने की छठ पूजा में आस्था की प्रशंसा, तो किसी ने बताया- मास्टपीस, पढ़ें पब्लिक रिव्यू

‘सब कुछ ऊपरवाले की कृपा पर छोड़ दिया है’ ब्रह्मांड के रहस्यों और ईश्वर को लेकर अमिताभ बच्चन ने किया पोस्ट, हुआ वायरल

‘मेरे पापा आपको ये करते देख लेते, आपकी हालत बुरी कर देते’ रीति तिवारी ने फिर काजी तौकीर पर निकाली भड़ास

गोविंदा ने सोशल मीडिया पर उठे अफेयर के सवालों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- करिश्मा और रवीना संग भी गया हूं मंदिर