मनोरंजन

राखी सावंत की ‘बकवास बातों’ पर भड़कीं ‘मर्डर’ एक्ट्रेस सुरभि वंजारा, IGL का VIDEO वायरल

Indias Got Latent 2: 'मर्डर' एक्ट्रेस सुरभि वंजारा IGL में समय रैना और राखी सावंत से तीखी बातचीत के बाद चर्चा में हैं। जानिए कौन हैं सुरभि और उनका एक्टिंग करियर।
2 min read
Sep 07, 2026
Surbhi Vanjara actress
‘मर्डर’ एक्ट्रेस सुरभि वंजारा भड़की (सोर्स: x-@Hanjigill)

Murder actress Surbhi Vanjara: करीब 20 साल पहले फिल्म 'मर्डर' में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस सुरभि वंजारा इन दिनों फिर चर्चा में हैं। वजह है समय रैना का शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट', जहां उनकी पैनलिस्ट्स के साथ तीखी बातचीत देखने को मिली। शो में सुरभि ने समय रैना के सवालों का बेबाकी से जवाब दिया और राखी सावंत पर भी ऐसा कमेंट किया, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया।

इस एपिसोड में समय रैना के साथ राखी सावंत, अशनीर ग्रोवर, कुशाग्र श्रीवास्तव और बलराज घई पैनल में नजर आए। सुरभि की परफॉर्मेंस पर पैनल की आलोचना के बाद बातचीत का रुख काफी तीखा हो गया।

राखी सावंत पर भी किया कमेंट

सुरभि और राखी सावंत के बीच भी बातचीत ने खूब ध्यान खींचा। सुरभि ने राखी की बातों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्हें अंदाजा भी नहीं है कि वह अपनी 'बकवास बातों' से कितनी महिलाओं को इंस्पायर कर रही हैं। शो के ये हिस्से अब सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं और सुरभि के एक्सप्रेशन और बेबाक जवाबों पर चर्चा हो रही है।

कौन हैं सुरभि वंजारा?

सुरभि वंजारा को उनके शुरुआती कामों में शबनम सैयद के नाम से भी जाना जाता था। उनके कुछ पुराने प्रोजेक्ट्स के क्रेडिट इसी नाम से दर्ज हैं। आईएमडीबी पर उनका नाम सुरभि वंजारा है और वहां अगस्त 2011 में सौरभ एम. वंजारा से उनकी शादी का रिकॉर्ड भी दर्ज है। टेलीविजन पर सुरभि ‘मिली’, ‘जस्सी जैसी कोई नहीं’, ‘हिटलर दीदी’और ‘कुबूल है’ जैसे शोज में काम कर चुकी हैं। ‘कुबूल है’ में उन्होंने शिरीन राशिद अहमद खान का किरदार निभाया था।

बता दें, सुरभि वंजारा ने अनुराग बसु की साल 2004 में आई फिल्म ‘मर्डर’ में भी काम किया था। फिल्म में इमरान हाशमी, मल्लिका शेरावत और अश्मित पटेल मुख्य भूमिकाओं में थे। सुरभि ने इसमें राधिका का किरदार निभाया था। इसके बाद वह 'तुमसा नहीं देखा: ए लव स्टोरी' में रेशमा के रोल में नजर आईं। यह किरदार दीया मिर्जा के कैरेक्टर की दोस्त का था। उनकी फिल्मोग्राफी में ‘राज़: द मिस्ट्री कंटिन्यूज़’ और ‘हेट स्टोरी 2’ भी शामिल हैं।

कान्स में दिखाई गईं उनकी शॉर्ट फिल्में

सुरभि की बुकमायशो प्रोफाइल के मुताबिक, उनकी शॉर्ट फिल्में ‘नथिंगनेस’ और ‘स्मोक्ड अप ऑनेस्टीज’ कान्स फिल्म फेस्टिवल में दिखाई गई थीं।

अब ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में उनकी मौजूदगी के बाद सुरभि एक बार फिर सुर्खियों में हैं। शो में उनके वायरल एक्सप्रेशन और स्टार्स के साथ हुई बहस ने दर्शकों को उनके पुराने एक्टिंग करियर के बारे में दोबारा जानने का मौका दिया है।

Updated on:
07 Sept 2026 02:37 pm
Published on:
07 Sept 2026 02:37 pm