मनोरंजन

आयुष ने किया सुश्री श्रेया का स्वागत, वजह है खास

आयुष शर्मा संग फिल्म में लीड रोल मिलने से सुश्री काफी खुश हैं उन्होंने अपॉजिट लीड रोल होने पर कहा, ” ‘एएस04 में मेरे सेलेक्शेन के लिए ग्रेटफुल, थ्रिल और एक्साइटमेंट महसूस कर रही हूं. मुझ पर विश्वास जताने के लिए धन्यवाद.”
less than 1 minute read
Nov 01, 2022
आयुष ने किया सुश्री श्रेया का स्वागत, वजह है खास
आयुष ने किया सुश्री श्रेया का स्वागत, वजह है खास

एएस04 के टीजर लॉन्च के साथ ही आयुष शर्मा ने अपनी अपकमिंग फिल्म अनाउंस कर दी है। हाल ही उन्होंने इस फिल्म की फीमेल लीड के नाम का खुलासा भी कर दिया है। यह और कोई नहीं, बल्कि पूर्व फेमिना मिस इंडिया यूनाइटेड कॉन्टिनेंट्स सुश्री श्रेया मिश्रा हैं, जो इस फिल्म के साथ फीमेल लीड डेब्यू करेंगी।


सुश्री इससे पहले शाहरुख की जीरो और रोमांटिक ड्रामा मलाल में छोटे रोल कर चुकी हैं। आयुष ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सुश्री का स्वागत किया और लिखा कि हम एएस04 के लिए एक नए चेहरे की तलाश कर रहे थे। सुश्री में लोगों का ध्यान खींचने की क्षमता है।


आयुष शर्मा संग फिल्म में लीड रोल मिलने से सुश्री काफी खुश हैं उन्होंने अपॉजिट लीड रोल होने पर कहा, ” ‘एएस04 में मेरे सेलेक्शेन के लिए ग्रेटफुल, थ्रिल और एक्साइटमेंट महसूस कर रही हूं. मुझ पर विश्वास जताने के लिए धन्यवाद.”


ओडिशा में पली-बढ़ीं सुश्री मिश्रा मॉडल और एक्ट्रेस हैं, वह लंबे समय से इंडस्ट्री का हिस्सा हैं लेकिन सुश्री को उनकी सही पहचान नहीं मिली, लेकिन अब वह सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। सुश्री पेशे से मॉडल हैं, वह मिस इंडिया कॉन्टिनेंट्स 2015 की रनर अप रह चुकी हैं। सुश्री सिर्फ ब्यूटी क्वीन ही नहीं बल्कि स्पोर्ट्स में भी देश का नाम रोशन कर चुकी हैं। वह नेशनल लेवल की तैराक और घुड़सवार भी हैं।

Updated on:
01 Nov 2022 12:03 pm
Published on:
01 Nov 2022 12:03 pm
Also Read
View All
तुकाराम मुंडे की सख्ती से घबराई ट्विंकल खन्ना, रसोई में लगाया ‘FDA Raid’, एक्सपायर्ड पैकेट देख किया मजेदार कमेंट

‘भोजपुरी फिल्में देखी भी हैं?’ मोनालिसा ने भद्दे आरोपों पर इंडस्ट्री का किया बचाव, बोलीं- कुछ म्यूजिक वीडियो देखकर बना लेते हैं राय

‘मेरी मां सबसे मजबूत हैं’, मां सलमा खान की गोद में सिर रखकर इमोशनल हुए सोहेल खान, शेयर की फोटो

‘जहां है वहीं का मजा लेते हैं’, नैना तलवार के इस सीन पर फिदा हुए फैंस, ‘YJHD’ क्लिप ने मचाई हलचल

अगर तुम्हारा यही रवैया रहा, तो तुम इस इंडस्ट्री में टिक नहीं पाओगी- प्रभास की को-एक्ट्रेस नमिता ने सालों बाद खोला राज