बॉलीवुड

Box Office Collection: ‘तान्हाजी’ की बॉक्स ऑफिस पर पकड़ जारी, 7वें दिन कमाए इतने करोड़ रूपए

'तान्हाजी' (Tanhaji) फिल्म बॉक्स ऑफिस पर की कड़ी पकड़ 100 करोड़ के क्लब में हुई शामिल 'छपाक' (Chaapaak) को छोड़ा काफी पीछे

2 min read
Jan 17, 2020
'Tanhaji' 7th day of collection

नई दिल्ली। 10 जनवरी सिनेमाघरों में दो बड़ी फिल्में रिलीज़ हुई थी। दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की 'छपाक' (Chhapaak) और अजय देवगन (Ajay Devgan) और काजोल (Kajol) की 'तान्हाजी' (Tanhaji)। अब बॉक्स ऑफिस पर 'तान्हाजी' (Tanhaji),'छपाक' (Chhapaak) को पीछे छोड़ आगे निकल गई हैं। तान्हाजी कमाई के मामले में 100 करोड़ क्लब में अपना नाम दर्ज करवा चुकी है। फिल्म 20 बड़ी फिल्मों में भी शामिल हो चुकी है।

अजय देवगन (Ajay Devgn), काजोल (Kajol) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' (Tanhaji: The Unsung Warrior) ने महाराष्ट्र में ज्यादा अच्छा प्रदर्शन किया है, जबकि उत्तर-पूर्वी भारत में तान्हाजी अपना प्रभाव छोड़ने में थोड़ी पीछे रही है. खास बात तो यह है कि उत्तर प्रदेश के साथ-साथ अब तान्हाजी को हरियाणा में भी टैक्स फ्री कर दिया गया है. अजय देवगन की तान्हाजी ने पहले दिन 15.10 करोड़, दूसरे दिन 20.57 करोड़, तीसरे दिन 26.26 करोड़, चौते दिन 13.75 करोड़, पांचवें दिन 15.28 करोड़ और छठे दिन 16.72 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

आपको बता दें कि फिल्म में अजय देवगन (Ajay Devgn) के साथ काजोल (Kajol) भी मुख्य किरदार में नजर आ रही हैं। फिल्म में अजय देवगन छत्रपति शिवाजी के सेनापति सूबेदार तान्हा जी मालुसरे (Subedar Tanaji Malusare) के किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म में अजय देवगन और काजोल के अलावा सैफ अली खान (Saif Ali Khan), पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) और शरद केलकर भी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। ये फिल्म रिलीज़ होने के सांतवे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर कड़ी मजबूती के साथ टिकी हुई है।

Published on:
17 Jan 2020 11:22 am
Also Read
View All