मनोरंजन

राजनीति में आते ही फिल्मों से दूरी बनाने के बाद फिर कैमरे के सामने आएंगे थलपति विजय? मुख्यमंत्री बनते ही मिला पहला प्रोजेक्ट!

Tamil Nadu CM Thalapathy Vijay: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने के बाद क्या थलपति विजय फिर से कैमरे के सामने आएंगे? रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह गौतम मेनन के निर्देशन में एक सरकारी विज्ञापन में नजर आ सकते हैं। जानिए पूरी खबर।
2 min read
• •
Updated: 7 Nov 2026, 1:59 PM IST
Thalapathy Vijay politics
राजनीति छोड़ चुके थलपति विजय को मिला नया प्रोजेक्ट (सोर्स: X-@filmfare)

Thalapathy Vijay: तमिलनाडु के सीएम बनने के बाद एक्टर से राजनेता बने थलपति विजय को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। राजनीति में कदम रखने और फिल्मों से दूरी बनाने वाले विजय जल्द ही एक बार फिर कैमरे के सामने नजर आ सकते हैं। खबरों के अनुसार, वो तमिलनाडु सरकार के एक आधिकारिक विज्ञापन में शूटिंग करते दिख सकते हैं, जिससे उनके फैंस के बीच एक बार फिर उत्साह का माहौल बन गया है।

गौतम मेनन कर सकते हैं विज्ञापन का निर्देशन

तमिलनाडु सरकार द्वारा तैयार किए जा रहे इस विशेष विज्ञापन का निर्देशन जाने-माने फिल्म निर्माता गौतम मेनन संभाल सकते हैं। अगर ये रिपोर्ट्स सही साबित होती हैं, तो सीएम का पद संभालने के बाद कैमरे के सामने विजय की ये पहली उपस्थिति होगी। बताया जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट की शूटिंग इस महीने के आखिर में या अगले महीने की शुरुआत में शुरू हो सकती है। हालांकि, इस विज्ञापन के विषय, फॉर्मेट और अन्य तकनीकी पहलुओं को लेकर अभी तक सरकार या मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

फिल्मों से बना ली थी पूरी दूरी

राजनीति में पूरी तरह सक्रिय होने और हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में शानदार जीत हासिल करने के बाद विजय ने अपने सफल एक्टिंग करियर से किनारा कर लिया था। चुनावी मैदान में उतरने से पहले उन्होंने ये घोषणा की थी कि निर्देशक एच. विनोथ के निर्देशन में बन रही फिल्म 'जन नायकन' उनके करियर की आखिरी फिल्म होगी। उनके इस फैसले से उनके प्रशंसकों को काफी निराशा हुई थी, जो उन्हें बड़े पर्दे पर लगातार देखना चाहते थे।

क्या फिल्मों में हो रही है वापसी?

सीएम बनने के बाद सरकारी विज्ञापन में नजर आने की खबरों का मतलब ये नहीं है कि थलपति विजय दोबारा फीचर फिल्मों की दुनिया में लौट रहे हैं। जनसेवा और राजनीतिक जिम्मेदारियों पर पूरा ध्यान केंद्रित करने वाले विजय का यह प्रोजेक्ट भले ही फिल्मों से अलग हो, लेकिन इसके जरिए फैंस को अपने चहेते स्टार को एक बार फिर पर्दे पर देखने का मौका मिल सकता है। फिलहाल, सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि सरकार या खुद विजय की तरफ से इस प्रोजेक्ट पर क्या आधिकारिक घोषणा की जाती है।

Updated on:
7 Nov 2026, 1:59 PM IST
Published on: