मनोरंजन

Celebrities Proposal: काफी दिलचस्प था इन बॉलीवुड सेलेब्स के प्रपोजल का तरीका, जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे

वैसे आमतौर पर लोग अपने-अपने हिसाब से अपना लव प्रपोजल सामने रखते हैं। लेकिन बॉलीवुड के इन सेलेब्स के प्रपोजल का तरीका कुछ अलग और इंटरेस्टिंग था। जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे।
3 min read
• •
Updated: 11 Sep 2021, 7:18 PM IST
celebreties.jpg
Celebrities Proposa

नई दिल्ली: Celebrities Proposal: लव स्टोरी की शुरुआत हमेशा दिल धड़कने से होती है और प्रपोजल से प्यार की मुहर लगती है। क्योंकि जब रिश्ते को मुकाम पर लेकर जाना हो तब सबसे बड़ा रोल प्रपोजल का ही होता है। वैसे आमतौर पर लोग अपने-अपने हिसाब से अपना लव प्रपोजल सामने रखते हैं। लेकिन बॉलीवुड के इन सेलेब्स के प्रपोजल का तरीका कुछ अलग और इंटरेस्टिंग था। जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे।

गौरी और शाहरुख

गौरी और शाहरुख की लवस्टोरी फिल्मी स्टोरी है, जो बचपन से ही शुरू हो गई थी। शाहरुख गौरी के लिए बहुत ही ज्यादा पजेसिव थे। एक बार गौरी दिल्ली से मुंबई आ गई थी। इसके बाह शाहरुख 10 हज़ार रुपए लेकर गौरी को ढूंढने मुंबई आए थे। जब बहुत ढूंढने पर गौरी मिलीं तो, दोनों ने एक दूसरे को देखते ही गले लगा लिया। उसी वक्त शाहरुख ने गौरी को प्रपोज किया। जिसके बाद 25 अक्टूबर 1991 को दोनों शादी कर ली।

अक्षय-टिंवकल

अक्षय कुमार और टिविंकल खान की लव स्टोरी पहली नजर वाली है। दोनों पहली बार फिल्मफेयर मैगजीन के लिए एक शूट के दौरान मिले थे। यहां दोनों को पहली नजर वाला प्यार और अच्छी दोस्ती हुई। अक्षय कुमार से शादी के लिए ट्विंकल ने कहा था, अगर फिल्म ‘मेला' फ्लॉप होती है तो, वे उनसे शादी करेंगी और अगर नहीं होती है तो नहीं। लेकिन अक्षय की तकदीर ने साथ दिया और मेला फ्लॉप हो गई। इसके बाद 7 जनवरी, 2001 में अक्षय और ट्विंकल ने शादी कर ली।

ऐश्वर्या राय और अभिषेक

अभिनेत्री ऐश्वर्या राय और बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन के बीच फिल्म 'गुरु' की शूटिंग के दौरान नजदीकियां बढ़ गई थी। अभिषेक 'गुरु' फिल्म के टोरंटो में प्रीमियर के दौरान ऐश्वर्या को उस बालकनी में प्रपोज किया था, जहां उन्होंने ऐश को अपनी जिदगी में लाने की दुआ मांगी थी। ऐश्वर्या ने तुरन्त अभिषेक से हां कर दी थी। इसके बाद साल 2007 में दोनों ने शादी कर ली।

सैफ अली खान और करीना कपूर

सैफ अली खान और करीना कपूर की लव स्टोरी फिल्म ‘टशन' से शुरू हुई थी। सैफ 'टशन' की शूटिंग के दौरान करीना के प्यार में पड़ गए थे। सैफ ने करीना को दो बार, जिनमें एक बार पेरिस के रिज होटल और दूसरी बार नोत्रदैम चर्च में प्रपोज किया था। लेकिन करीना ने दो बार सैफ के प्रपोजल को ठुकरा दिया था। फिर आखिरकार करीना मान गई। इसके बाद 16 अक्टूबर 2012 में दोनों ने शादी कर ली और दोनों सैफीना बन गए।

प्रियंका और निक जोनस

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की लव स्टोरी के भी काफी चर्चे है। निक प्रियंका को पहली बार देखते ही अपना दिल दे बैठे थे। निक ने फिल्मी अंदाज में घुटने पर बैठकर प्रियंका को प्रपोज किया था। जिसे खामोशी के बाद खुशी से प्रियंका ने एक्सेप्ट कर लिया था। इसके बाद 1 दिसंबर 2018 को प्रियंका मिसेज जोनस बन गईं।

कुणाल खेमू और सोहा अली

कुणाल खेमू और सोहा अली खान की लव स्टोरी भी बहुत इंटरेस्टिंग है। दुनिया की सबसे रोमांटिक सिटी यानी पेरिस में कुणाल ने बड़े रोमांटिक अंदाज में सोहा के सामने शादी का प्रपोजल रखा था। उनके इस प्रपोजल को सोहा ने तुरंत ही ख़ुशी के साथ एक्सेप्ट कर लिया था। 25 जनवरी 2015 को दोनों शादी कर ली। आज दोनों की एक प्यारी सी बेटी इनाया है।

Updated on:
11 Sep 2021, 7:18 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘गलती मेरी है, मुझे माफ कर दो…’, ईशा सिंह से ब्रेअकप पर छलका अविनाश मिश्रा का दर्द, ट्रोल्स से की खास अपील

‘सोचिए कोई लड़की रितेश के साथ ऐसा करे’, इमरान हाशमी ने जेनेलिया के झुमके को होंठों से हटाया, भड़के यूजर्स!

चिराग पासवान संग शादी की खबरों पर पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी और अभिनेत्री ने तोड़ी चुप्पी, आरुषि निशंक ने खोले मुलाकात के राज

‘न भूतिया हवेली, न चुड़ैल’,जैकी श्रॉफ की ‘काली खेती’ में डर का अनोखा खेल, लेकिन क्लाइमेक्स ने किया निराश!

Hanuman Ansh OTT Release: 450 करोड़ की कमाई के बाद OTT पर रिलीज होगी ‘हनुमान अंश’, जानें कब और कहां देख सकेंगे फिल्म, इस हफ्ते आएंगी ये फिल्में और सीरीज