मनोरंजन

‘फ्लाइंग जाट’ की खास ट्रेनिंग के लिए बैंकॉक जाएंगे टाइगर श्रॉफ

बॉलीवुड में अपने डांस के हुनर से पहचाने जाने वाले अभिनेता टाइगर श्रॉफ अपनी नई फिल्म फ्लाइंग जाट के लिए खास ट्रेनिंग लेने चाहते हैं, जिसके चलते वे बैंकॉक जा रहे हैं। बताते चलें कि रेमो डिसूजा द्वारा निर्देशित ये फिल्म एक एक्शन फ़िल्म होगी, जिसके किरदार को बेहतरीन तरीके से निभाने के लिए टाइगर श्रॉफ खास तैयारी करेंगे और बैंकॉक में इसकी ट्रेनिंग लेंगे।
less than 1 minute read
• •
Jul 11, 2015
Feature image
बॉलीवुड में अपने डांस के हुनर से पहचाने जाने वाले अभिनेता टाइगर श्रॉफ अपनी नई फिल्म फ्लाइंग जाट के लिए खास ट्रेनिंग लेने चाहते हैं, जिसके चलते वे बैंकॉक जा रहे हैं। बताते चलें कि रेमो डिसूजा द्वारा निर्देशित ये फिल्म एक एक्शन फ़िल्म होगी, जिसके किरदार को बेहतरीन तरीके से निभाने के लिए टाइगर श्रॉफ खास तैयारी करेंगे और बैंकॉक में इसकी ट्रेनिंग लेंगे।

फ़िल्म का पहला शेड्यूल बैंकॉक में शूट किया जाएगा। फ़िल्म की पूरी टीम के शूटिंग के लिए पहुंचने से कुछ दिन पहले ही टाइगर वहां पहुंच जाएंगे, ताकि शूटिंग से पहले वो अपने आपको तैयार कर सकें। टाइगर यहां मार्शल आर्ट की ख़ास ट्रेनिंग लेंगे और उसके बाद शूटिंग शुरू की जाएगी।

फ़िल्म फ्लाइंग जाट में टाइगर का अवतार एक सुपर हीरो की तरह होगा। टाइगर खुद भी अच्छी बॉडी और एक्शन के लिए जाने जाते हैं। उनके एक्शन को और बेहतर बनाने के लिए एक ख़ास ट्रेनर को रखा जा रहा है। इस ख़बर की पुष्टि करते हुवे बालाजी मोशन पिक्चर्स के सीईओ तनवीर बुकवाला ने बताया कि ये सिर्फ एक एक्शन फ़िल्म नहीं है, जिसमें मुक्का और पंच हो। टाइगर इस फिल्म में कुछ ऐसे अंदाज में नजर आएंगेए जो पहले नहीं देखा गया है और उसके लिए प्रशिक्षण की जरूरत है।

Published on:
11 Jul 2015 12:44 pm
Also Read
View All
‘कृति सेनन के आउटफिट जितना गुस्सा भी नहीं’, बिहार कांड के बीच एबिगेल पांडे ने उठाए लोगों की चुप्पी पर सवाल

डॉग Mau की डेथ पर गौरव तनेजा ने PETA और मेनका गांधी को दी चुनौती, बोले- ‘सबूत हैं तो कानूनी कार्रवाई करें’

‘हनुमान अंश’ के डायरेक्टर की अगली फिल्म में काम करने वाले थे मुश्ताक खान, निधन पर विशाल चतुर्वेदी बोले- अपने पीछे विरासत छोड़ गए

‘आप सच में सबसे अच्छे होस्ट हैं’, रोहित शेट्टी के लिए रुहानिका धवन का इमोशनल पोस्ट, बोलीं- ‘एक दिल है सर’

‘ढिंचैक पूजा की खिताब कोई और ले चुका है’, प्रीतम सिंह ने रीति तिवारी की गायकी पर यूं उड़ाया मजाक