मनोरंजन

टीना दत्ता ने फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर, कैमरे में कैद हुआ …

बिग बॉस 16 में दिख रही हैं एक्ट्रेस
less than 1 minute read
Nov 24, 2022
टीना दत्ता ने फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर, कैमरे में कैद हुआ ...
टीना दत्ता ने फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर, कैमरे में कैद हुआ ...

मशहूर टीवी एक्ट्रेस टीना दत्ता ने अपनी एक्टिंग से हमेशा ही दर्शकों का दिल जीता है। अपने शोज से ज्यादा एक्ट्रेस अपने लुक्स के कारण चर्चा में रही हैं। ऐसे में उनकी फैन फॉलोइंग भी तेजी से बढ़ती जा रही है। टीना के चाहने वाले उनके नए लुक्स को देखने के लिए बेताब रहते हैं। अब फिर से एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक दिखा है।

टीना बेशक इन दिनों विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 16 में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आ रही हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर लगातार उनके फोटोशूट्स की झलक शेयर की जा रही है। अब लेटेस्ट फोटोज में एक्ट्रेस को ब्लैक कलर की शॉर्ट स्किन फिट ड्रेस पहने हुए देखा जा रहा है। उन्होंने इस ड्रेस को काफी ग्रेसफुली कैरी किया है।

टीना ने अपने इस लुक को न्यूड मेकअप और स्मोकी आईज से कंप्लीट किया है। इसके साथ उन्होंने अपने बालों को सॉफ्ट कल्र्स के साथ ओपन रखा है। तस्वीरों में एक्ट्रेस काफी ग्लैमरस और हॉट दिख रही हैं। फैंस के बीच उनका ये सिजलिंग लुक काफी पसंद भी किया जा रहा है। वहीं, एक्ट्रेस के कर्वी फिगर ने भी सभी का ध्यान खींचा है।

गौरतलब है कि बिग बॉस के घर में टीना का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला है, जो दर्शकों को काफी पसंद भी आ रहा है। शो में उनके और शालीन भनोट के बीच काफी नजदीकियां देखने को मिल रही हैं। दोनों की कैमेस्ट्री दर्शकों के बीच खूब पसंद भी की जा रही है।

Published on:
24 Nov 2022 09:23 am
Also Read
View All
Batwara 1947 Vs Awarapan 2 Box Office Collection Day 4: सनी देओल की ‘बटवारा 1947’ को पछाड़ आगे निकली ‘आवारापन 2’, जानिए 4 दिनों का कलेक्शन

‘आखा बॉलीवुड एक तरफ और इमरान हाशमी एक तरफ’, Awarapan 2 की सफलता पर पत्नी परवीन ने लिखा दिल छू लेने वाला नोट

कारगिल हीरो अजय आहूजा थे SRK के बहुत बड़े फैन, सिद्धार्थ ने खोला ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ में ‘ये काली काली आंखें’ वाले सीन का राज

गोवा एक्सीडेंट विवाद में फंसे ‘मुन्ना भाई’ एक्टर अश्विन मुशरान, अब पत्नी संग लोकल लोगों से बहस का VIDEO चर्चा में

‘ईद पर उन्हें चिकन बिरयानी खिलाते थे’, मुस्लिम मॉडल रिदा थराना ने सुनाया बचपन का किस्सा, बोलीं- हमारे सामने हिंदू पड़ोसी रहते थे