17 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोवा एक्सीडेंट विवाद में फंसे ‘मुन्ना भाई’ एक्टर अश्विन मुशरान, अब पत्नी संग लोकल लोगों से बहस का VIDEO चर्चा में

Ashwin Mushran viral video: 'मुन्ना भाई' एक्टर अश्विन मुशरान गोवा सड़क हादसे के विवाद में हैं। एक्सीडेंट के बाद पत्नी संग लोकल लोगों से बहस का वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस के आधिकारिक बयान का इंतजार है।
3 min read
Google source verification
Ashwin Mushran

'मुन्ना भाई' एक्टर अश्विन मुशरान (सोर्स: IMDb)

Ashwin Mushran Goa controversy: 'लगे रहो मुन्ना भाई' और 'फैशन' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके एक्टर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट अश्विन मुशरान गोवा में हुए एक सड़क हादसे को लेकर चर्चा में हैं। हादसे के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें अश्विन मुशरान और उनकी पत्नी मौके पर मौजूद कुछ लोगों से बहस करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, हादसे की वजह और पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस का आधिकारिक पक्ष अभी सामने नहीं आया है।

क्या है पूरा मामला?

खबरों के मुताबिक, ये घटना रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे कुसमान, क्यूपेम, मडगांव में हुई। आरोप है कि मुशरान की कार की एक दोपहिया वाहन से टक्कर हो गई। बाइक पर एक पिता और बेटा सवार थे। हादसे में दोनों के घायल होने की बात कही जा रही है, जबकि उनमें से एक की हालत गंभीर बताई गई है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बता दें, आरोप है कि मुशरान की कार सड़क की गलत दिशा में चल रही थी और इसी दौरान दोपहिया वाहन से टक्कर हुई। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

एक्सीडेंट के बाद बहस का VIDEO वायरल

हादसे के बाद का एक वीडियो अब ऑनलाइन सामने आया है। इसमें अश्विन मुशरान अपनी पत्नी के साथ मौके पर जमा लोगों से बहस करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि स्थानीय नेता अमोल कानेकर समेत कुछ अन्य लोग भी वहां मौजूद थे।

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर घटना को लेकर चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, वीडियो में हुई बातचीत से पूरे हादसे की वजह या जिम्मेदारी तय नहीं है और ये मराठी भाषा में है।

लोकल नेता ने लगाए गंभीर आरोप

'इन गोवा 24×7' से बातचीत में अमोल कानेकर ने दावा किया कि हादसे में पिता और बेटे को गंभीर चोटें आईं। उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि घायल बाइक सवार की हड्डी का एक टुकड़ा मुशरान की कार के दाहिने ऊपरी टायर के फेंडर में फंसा हुआ मिला था। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

कानेकर ने ये भी आरोप लगाया कि हादसे के बाद मुशरान और उनकी पत्नी कुछ देर बहस करने के बाद वहां से चले गए, क्योंकि उन्हें एक पार्टी में जाना था। उनके मुताबिक, शुरुआत में कपल ने माफी नहीं मांगी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने कथित तौर पर उनकी कार रोक दी और उन्हें वापस आने के लिए कहा और मुशरान कुछ समय बाद वापस लौटे और माफी मांगी।

इन फिल्मों में नजर आ चुके हैं अश्विन मुशरान

अश्विन मुशरान ने अभी तक इन आरोपों पर सार्वजनिक तौर पर अपना पक्ष नहीं रखा है। पुलिस की ओर से भी मामले पर आधिकारिक बयान सामने आने का इंतजार है। ऐसे में हादसे की वजह, टक्कर की परिस्थितियों और उसके बाद हुए घटनाक्रम को लेकर सामने आए आरोपों को फिलहाल दावे के तौर पर ही देखा जा रहा है।

अश्विन मुशरान कई चर्चित हिंदी फिल्मों में काम कर चुके हैं। वो 'लगे रहो मुन्ना भाई', 'फैशन', 'देसी बॉयज', 'मैं तेरा हीरो' और 'शहजादा' जैसी फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। हाल ही में वह वीर दास स्टारर फिल्म 'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' में नजर आए थे। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग