मनोरंजन

इश्क में डूबे इन 5 बॉलीवुड सितारों ने बनवाए लवर के नाम के TATTOO, देखिए क्या बनवा बैठी थी दीपिका पादुकोण…

फिल्म जगत के टीवी स्टार खास तौर पर अपने फैशन के लिए जाने जाते हैं। फिल्मों से कहीं ज्यादा वह आमतौर पर अपने स्टाइल के लिए चर्चा में रहते हैं।

3 min read
Apr 29, 2018
bollywood
bollywood

फिल्म जगत के टीवी स्टार खास तौर पर अपने फैशन के लिए जाने जाते हैं। फिल्मों से कहीं ज्यादा वह आमतौर पर अपने स्टाइल के लिए चर्चा में रहते हैं। इनकी स्टाइल की फेरिस्त में एक अहम हिस्सा टैटू का भी होता है। खास तौर पर वो टैटू जो वो अपने प्यार की याद में बनवाते हैं। अाज हम एक्टिंग की दुनिया की उन्हीं सितारों की बात करेंगे जिन्होंने अपने शरीर पर अपने लवर के नाम गुदवाए...


1.अक्षय कुमार-ट्विंकल

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है अक्षय कुमार का। खिलाड़ी कुमार ने अपने अपने कंधे पर वाइफ ट्विंकल के निक नेम टीना का टैटू गुदवाया हुआ है। साथ अक्षय ने बेटे आरव और बेटी नितारा के नाम के टैटू भी गुदवा रखा है।

2. ऋतिक और सुजैन

बॉलीवुड की सबसे चार्मिंग और खूबसूरत जोड़ी ऋतिक और सुजैन की मानी जाती है। बता दें कि दोनों ने ही एक जैसा दिखने वाला ये टैटू बनवा रखा है। हालांकि अब दोनों एक साथ नहीं हैं और तलाक के बाद सुजैन ने उस स्टार वाले टैटू का डिजाइन बदलवाकर उसके आगे 'follow your sunshine' लिखवा लिया है लेकिन तलाक के बाद ऋतिक ने इस स्टार वाले टैटू को नहीं हटवाया बल्कि उन्होंने सुजैन के नाम का एक और टैटू बनवा लिया है।

3. सैफ अली खान - करीना

एक्टर सैफ अली खान का करीना वाला टैटू तो बहुत ही फेमस हुआ था। खबरें भी आई कि यह टेम्परेरी है और सैफ ने इसे हटा लिया है। लेकिन उनके हाथ पर करीना का टैटू आज भी है।

4. संजय दत्त - मान्यता

संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त भी प्यार के इजहार का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। मान्यता ने अपनी उंगली पर संजय दत्त के नाम नाम का टैटू बनवा रखा है।

5.दीपिका पादुकोण- रणबीर कपूर

आखिर में बात करेंगे बॉलीवुड की डिम्पल गर्ल यानि कि दीपिका पादुकोण की। बता दें कि एक्टर रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप में रहने के दौरान दीपिका ने अपनी गर्दन पर आरके नाम का टैटू गुदवाया था। लेकिन दोनों में कई साल पहले ब्रेकअप हो चुका है और अब दीपिका भी यह टैटू हटवा चुकी हैं।

Published on:
29 Apr 2018 03:30 pm
Also Read
View All
प्रणीत मोरे को सपोर्ट करने के बाद कुनिका सदानंद का यू-टर्न, बोलीं- ‘370 रुपये की बिरयानी आपका कंसेंट नहीं खरीद सकती

ममता दीदी से बगावत के बाद दिल्ली पहुंचीं बागी सासंद और अभिनेत्री सायोनी घोष, बोलीं- आपको पता चल जाएगा क्या होने वाला है

महाराष्ट्र सरकार ने FIR के बाद प्रणीत मोरे के खिलाफ उठाया बड़ा कदम, सभी वीडियोज की जांच करने का दिया आदेश

‘आर्टिस्ट का हक क्यों खा रहे हैं?’, रैपर ने बिग बॉस विजेता प्रिंस नरूला पर लगाए गंभीर आरोप, पैसे के लेन-देने का मामला

शादी के बाद विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना का बड़ा कदम, पिता के गांव में बांटी स्कॉलरशिप