इस एक्ट्रेस ने साल 2003 में एक टीवी शो से अपने कॅरियर की शुरुआत की थी।
टीवी या बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसी कई अभिनेत्रियां जिन्होंने शादी करने के बाद अपना कॅरियर छोड़ दिया। उन्हीं में से एक हैं टीवी की ये मशहूर एक्ट्रेस आमना शरीफ। जी हां, टीवी में 'कहीं तो होगा' सीरियल की कशिश का किरदार निभाने वाली आमना आज टीवी की दुनिया से दूर हैं।
आपको बता दें आमना ने साल 2003 में एक टीवी शो से अपने कॅरियर की शुरुआत की थी। आमना ने 'होंगे जुदा ना हम' और 'नायिका' जैसे कई सीरियल्स में काम किया है। करीब 10 साल टीवी इंडस्ट्री में काम करने के बाद आमना ने अपने ब्वॉयफ्रेंड अमित कपूर से शादी कर ली।
शादी के बाद आमना ने हिंदू धर्म अपना लिया। अब इस समय आमना इंडस्ट्री से फैमिली के साथ वक्त बिता रही हैं। बता दें 2015 में उन्होंने एक बेबी ब्वॉय को जन्म दिया। आमना के बेटे का नाम आर्यन कपूर है।
फिलहाल आमना एक हाउसवाइफ है जो कि अपने पति और अपने बेटे के साथ जिंदगी जी रही है।