मनोरंजन

Gauhar Khan से लेकर Karan Singh Grover तक, ये सेलेब्स खा चुके हैं सरेआम थप्पड़, जानिए इसके पीछे का कारण

हम आपको टीवी जगत के उन सितारों के बारे में बता रहे है जो पब्लिक प्लेस पर अपने करीबियों से सरेआम खा चुके थप्पड़।
2 min read
• •
Updated: 22 Jun 2021, 5:42 PM IST
Tv Celebs Who Got Slapped In Public Place
Tv Celebs Who Got Slapped In Public Place

बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर टीवी जगत के सितारे अक्सर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते है। जिनके बीच प्यार मोहब्बत के साथ लड़ाई झगड़े भी सामने सुनने को मिल ही जाते है लेकिन इसी के बीच यदि पब्लिक प्लेस पर मार खाने की बात सामने आ जाए तो यह बात काफी हैरान करने वाली होती है। ऐसा ही कुछ टीवी जगत के कुछ सितारों के साथ हुआ है।आइए जानते है उन सितारों के बारे में जो पब्लिक प्लेस पर सरेआम अपने करीबियों से थप्पड़ खा चुके हैं।

गौहर खान
मॉडल और बिग बॉस 7 की विजेता गौहर खान को भला कौन नही जानता। सोशल मीडिया पर वो अपनी बोल्ड आदाओं के चलते सुर्खियों में बनी रहती है। लेकिन एक बार गौहर बोल्डनेस को लेकर नही बल्कि थप्पड़ खाने को लेकर काफी चर्चे में रही हैं। यह मामला उनके साथ एक इवेंट के दौरान घटा था जब सबकी मौजूदगी में एक अनजान व्यक्ति ने गौहर को थप्पड़ मारा था क्योंकि अभिनेत्री ने शॉर्ट ड्रेस पहन रखी थी।जिससे खुद गौहर भी हैरान रह गई थी। इस दौरान उस शख्स को रोकने में वहां खड़े सुरक्षाकर्मी भी विफल रहे थे।

अभिषेक अवस्थी
राखी सावंत और अभिषेक अवस्थी का रिश्ता जगजाहिर है लेकिन एक बाद खुद राखी सावंत ने साल 2011 में वेलेंटाइन डे के अवसर पर मीडिया के सामने अभिषेक को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया था।

करण सिंह ग्रोवर
करण ग्रोवर बिपाशा बसु के पति हैं। लेकिन इससे पहले करण ने जेनिफर विंगेट से शादी की थी। जानकारी के अनुसार जब जेनिफर को करण ग्रोवर के धोखा देने की भनक लगी थी तो अभनेत्री ने अपने सीरियल ‘दिल मिल गए’ के सेट पर उन्हें जोरदार थप्पड़ जड़ा था। इसके बाद दोनों ने अपने सीन की शूटिंग अलग से की, और बाद में दोनों ने तलाक ले लिया।

सचेंद्र शर्मा
राखी सावंत यूं ही नहीं कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन कहलाती हैं, अभिनेत्री ने एक्स बॉयफ्रैंड अभिषेक अवस्थी को पीटने के अलावा प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फिल्म के डायरेक्टर सेंचेंद्र शर्मा को जोरदार थप्पड़ मारा था। हालांकि बाद में निर्देशक ने स्पष्ट किया कि यह फिल्म के प्रमोशन की रणनीति थी। साथ ही इसे पब्लिसिटी स्टंट कहा गया।

Updated on:
22 Jun 2021, 5:42 PM IST
Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

माही विज के आंसुओं पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी, बिग बॉस मेकर्स पर लगे आरोपों का दिया करारा जवाब

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

‘तेज प्रताप यादव को बिहार की जनता ने किया रिजेक्ट’, गौतम गुलाटी के सपोर्ट में उतरे तहसीन शहजाद, बोले- पॉलिटिक्स में भी फ्लॉप

स्काउट और लव गिल की नजदीकियों पर बवाल के बीच काशवी ने समय रैना की पार्टी में की एंट्री, ब्रेकअप की अफवाहों ने पकड़ा जोर