मनोरंजन

15 अगस्त से शुरू होगा ‘ये मेरा इंडिया’

स्वतंत्रता दिवस के 69वीं वर्षगांठ के मौके पर भारतीय वन्य जीवन से रूबरू कराने शो 'ये मेरा इंडिया' 15 अगस्त से शुरू होने जा रहा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Aug 2016, 6:38 PM IST
Feature image
sachin-jigar

स्वतंत्रता दिवस के 69वीं वर्षगांठ के मौके पर भारतीय वन्य जीवन से रूबरू कराने शो 'ये मेरा इंडिया' 15 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। इस शो के जरिए दर्शकों को भारत के असाधारण वन्य जीवन, जंगली और खूबसूरत क्षेत्रों के रहन-सहन से रूबरू कराया जाएगा।

असम में काजीरंगा से लेकर मानस वन्य अभ्यारण्य तक और राजस्थान में जवाई और रणथम्भौर से लेकर गुजरात में गिर से थार तक और दक्षिण भारत में नागरहोल से शोला रेंज तक, ये मेरा इंडिया के नए सीजन में देश भर के लोग घर बैठे भारत की रोमांचक यात्रा का आनंद ले सकते हैं।

लोगों को इस शो से जोडऩे के लिए बेहद खूबसूरत संगीत भी पेश किया है, जिसे बॉलीवुड के मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर जोड़ी सचिन-जिगर ने दिया है। इसे मोनाली ठाकुर, अनुशा मणि, राहुल पांडे ने हिंदी, तमिल और बांग्ला में गाया है। इसके अलावा आपको बता दें कि यह शो 15 अगस्त से रोजाना 8 बजे टीवी पर प्रसारित होगा।


सचिन और जिगर ने कहा, 'हमें बहुत खुशी है कि एनिमल प्लानेट ने हमें हमारे प्रशंसकों और देश के युवाओं से जुडऩे का अवसर प्रदान किया। 'पार्टी लाइक एन एनिमल' म्यूजिक वीडियो का लक्ष्य आज की पीढ़ी को हमारे अपने बेहतर भविष्य के लिए प्राकृतिक संसाधनों के प्रति संवेदनशील बनाना है।'

Published on:
Also Read
View All
पहले सोमवार को ‘रामायण’ की लंबी छलांग, एक दिन में कमाए 107.50 करोड़ रुपये, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 663 करोड़ के पार

ब्रिटिश कॉमेडियन और एक्टर Russell Brand को हुई 10 साल 6 महीने की सजा, जानिए क्या है पूरा मामला?

पटाखों ने जला दी पूरी बालकनी और कमरा, दिवाली के बाद एक्टर गुरफतेह पीरजादा ने शेयर की घर की डरावनी तस्वीरें, AQI पहुंचा 521

‘गाली-गलौज, स्मोकिंग और स्लीवलेस कपड़े नहीं पहनूंगी’, दीपिका चिखलिया ने फिल्मों में बोल्ड सीन और छोटे कपड़े पहनने पर कही बड़ी बात

शर्मिला टैगोर ने क्यों अपनाया था इस्लाम? बेटी सबा अली खान ने बताई शादी और धर्म परिवर्तन से जुड़ी असली वजह