
Twisha Sharma CBI investigation update: अभिनेत्री ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला अब एक बेहद गंभीर मोड़ पर पहुंच गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, CBI ने इस हाई-प्रोफाइल मामले की जांच औपचारिक रूप से अब अपने हाथों में ले ली है। जांच हाथ में लेते ही सीबीआई का मुख्य फोकस उन संभावित वजहों और 'ट्रिगर पॉइंट्स' पर टिक गया है, जिन्होंने ट्विशा को इस भयानक कदम को उठाने पर मजबूर किया था।
केंद्रीय जांच एजेंसी अब ट्विशा की जिंदगी के आखिरी कुछ दिनों के पूरे घटनाक्रम यानी क्रोनोलॉजी को नए सिरे से जोड़ने की कोशिश कर रही है, ताकि यह साफ हो सके कि आखिर उन बंद दरवाजों के पीछे ऐसा क्या चल रहा था जिसने एक हंसती-खेलती अभिनेत्री को अंदक से पूरी तरह तोड़ दिया था।
CBI के रडार पर सबसे पहले ट्विशा द्वारा अपनी मां को भेजे गए वह वॉट्सऐप मैसेज हैं, जिनमें उन्होंने अपनी जिंदगी में चल रही समस्या, मानसिक प्रताड़ना और गहरे दर्द का जिक्र किया था। जांचकर्ता यह कड़ियों से कड़ियां मिलाकर देख रहे हैं कि क्या ट्विशा की मानसिक स्थिति में यह बदलाव धीरे-धीरे आया था या मौत से ठीक पहले कोई ऐसी बड़ी घटना घटी जिसने उन्हें हिलाकर रख दिया था। इसके लिए ट्विशा के फोन की आखिरी वॉट्सऐप चैट, कॉल लॉग्स और उनकी टाइमिंग का बारीकी से जांच की जा रही है, जो इस मामले को सुलझाने में सबसे अहम कड़ी साबित हो सकते हैं।
सूत्रों का कहना है कि इस मामले में पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट के कुछ निष्कर्ष सीबीआई की जांच का सबसे बड़ा केंद्र बिंदु बनने वाले हैं। इस रिपोर्ट में दो बेहद चौंकाने वाले पहलू सामने आए हैं....
मामले से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया, "सीबीआई के आने के बाद अब जांच हवा-हवाई आरोपों से हटकर ठोस सबूतों और कड़ियों को जोड़ने पर केंद्रित होगी। ट्विशा की परेशानी कब शुरू हुई, चोटें किस बात का इशारा करती हैं और आखिरी घंटों में क्या हुआ- इन सब सवालों के जवाब जल्द ही सामने आएंगे।"