
Bigg Boss 20 Scripted Rumour: 'बिग बॉस 20' से जुड़े एक वायरल क्लिप को लेकर फैली अफवाह की सच्चाई सामने आ गई है। सोशल मीडिया पर वायरल फुटेज में कंटेस्टेंट उदिति सिंह पीले कंबल के नीचे लेटी हुई और हाथ में एक मोबाइल जैसी चीज पकड़े नजर आईं, जिसके बाद कुछ लोगों ने दावा किया कि वह घर के अंदर छिपकर मोबाइल फोन इस्तेमाल कर रही हैं। हालांकि, दर्शकों और फैंस ने साफ किया कि उनके हाथ में कोई मोबाइल नहीं, बल्कि उनके परिवार की एक बिना फ्रेम वाली तस्वीर थी।
सोशल मीडिया पर उदिति सिंह का एक क्रॉप किया हुआ वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें वह बिस्तर पर पीले कंबल के नीचे दिख रही थीं। इस क्लिप के साथ ऐसे कैप्शन लगाए गए थे जिनमें शो को स्क्रिप्टेड यानी पहले से तय होने का आरोप लगाया गया।
वीडियो के क्रॉप किए होने के कारण कई यूजर्स के बीच भ्रम की स्थिति पैदा हो गई और हाथ में दिख रही आयताकार चीज को मोबाइल फोन समझ लिया गया।
अफवाह के बीच इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फैंस ने आगे आकर सच्चाई बताई। दर्शकों के मुताबिक, उदिति के हाथ में परिवार की एक अनफ्रेम्ड फोटो थी, जिसे लेकर बेवजह अफवाह फैलाई जा रही थी।
कई यूजर्स ने वायरल क्लिप शेयर करने वालों को खरी-खरी सुनाई। एक यूजर ने लिखा कि वह कोई फोन नहीं बल्कि एक फोटो थी, जबकि दूसरे यूजर ने ऐसी पोस्ट करने वाले को आड़े हाथों लिया। वहीं, एक अन्य ने इसे फोटो फ्रेम बताया और अनाया नाम की यूजर ने लिखा कि साफ दिख रहा है कि वह फोटो फ्रेम है, मोबाइल फोन नहीं।
बता दें, अब कनिका मान और गुल्लू का ये पल अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और दर्शक इस पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। कई फैंस कनिका की हाजिरजवाबी का आनंद ले रहे हैं, तो वहीं कुछ यूजर्स ने उनकी दोस्ती पर सवाल भी उठाए हैं। इसके बाद एक यूजर ने टिप्पणी करते हुए इसे शो के लिए कनिका की तरफ से की जा रही 'फर्जी दोस्ती' करार दिया।