मनोरंजन

रामानंद सागर की ‘रामायण’ के कलाकारों को वरुण ग्रोवर ने सुनाई खरी-खोटी? बोले- नई फिल्म पर ऐसे हक जताते हैं, जैसे

Ranbir Kapoor Ramayana: राईटर और गीतकार वरुण ग्रोवर ने रामानंद सागर की 'रामायण' के कलाकारों पर निशाना साधा है।
2 min read
• •
Updated: 13 Nov 2026, 7:21 PM IST
Varun Grover on Ramayan actors
रामानंद सागर की 'रामायण' के कलाकारों पर भड़के वरुण ग्रोवर (सोर्स: x-@Bollyflixlhny/IMDb)

Varun Grover On Ramayan Actors: फेमस राईटर और गीतकार वरुण ग्रोवर ने रामानंद सागर के प्रतिष्ठित टीवी शो 'रामायण' के स्टार्स की कड़ी आलोचना की है। वरुण ने नितेश तिवारी की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'रामायण' को लेकर टीवी शो के कलाकारों से की जा रही लगातार कमेंट्स पर निशाना साधा है। सोशल मीडिया X पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने इसे उन कलाकारों का 'हक जताने वाला रवैया' बताया और कहा कि वे नई फिल्म पर ऐसे प्रतिक्रिया दे रहे हैं, मानो जैसे वे खुद उन पौराणिक किरदारों के असली अवतार हों जिन्हें उन्होंने कभी पर्दे पर निभाया था।

सुनील लहरी की आलोचना से शुरू हुई बहस

अब नई 'रामायण' के ऐलान के बाद से ही पुराने शो के कई स्टार्स विशेष रूप से सुनील लहरी और दीपिका चिखलिया फिल्म की कास्टिंग, कॉस्ट्यूम और क्रिएटिव फैसलों पर सार्वजनिक रूप से सवाल उठाते रहे हैं। हाल ही में टीवी सीरीज में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने एक वीडियो रिव्यू जारी किया था। इसमें उन्होंने फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स, एक्टिंग और सिनेमैटोग्राफी की सराहना तो की, लेकिन ये भी कहा कि फिल्म में भक्ति भाव और दिव्य सार की कमी है।

बता दें, सुनील लहरी ने परशुराम प्रसंग के चित्रण, अहिल्या प्रसंग के न होने और शूर्पणखा, सीता द्वारा भगवान राम से बातचीत करने के तरीके पर आपत्ति जताई थी। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया था कि फिल्म में यश द्वारा निभाए गए रावण के किरदार का महिमामंडन किया गया है।

दीपिका चिखलिया ने पहले जताया था संदेह

इसके साथ ही, पुराने शो में सीता की रोल निभाने वाली दीपिका चिखलिया ने भी इस साल जुलाई में 'वैरायटी इंडिया' को दिए एक इंटरव्यू में साई पल्लवी के सीता बनने पर संदेह जताया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि रामायण में कहीं भी घुंघराले बालों वाली सीताजी का जिक्र नहीं है और उनके शो की लोकप्रियता का दबाव नई फिल्म पर भारी पड़ेगा।

दरअसल, फिल्म की रिलीज और बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन के बाद दीपिका के सुर बदल गए। हाल ही में पैप्स से बातचीत करते हुए उन्होंने फिल्म की सफलता पर खुशी जताई और इसके विजुअल्स, VFX और स्टार कास्ट की तारीफ भी की।

5 नवंबर को रिलीज हुआ पहला भाग, 2028 में आएगा दूसरा हिस्सा

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'रामायण' दो भागों वाली फिल्म सीरीज का पहला हिस्सा है, जो 5 नवंबर 2026 को दुनिया भर के थिएटर्स में रिलीज हुई है। इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, यश रावण और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में हैं। दिलचस्प बात ये है कि रामानंद सागर की 'रामायण' में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल इस नई फिल्म में राजा दशरथ के रूप में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म का दूसरा भाग साल 2028 में रिलीज होगा।

Updated on:
13 Nov 2026, 7:21 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘रामायण’ में सिर्फ राम-रावण नहीं, सीता, शूर्पणखा और कैकेयी इन 3 महिलाओं के फैसलों ने लिखी थी युद्ध की कहानी

नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता के MeToo आरोपों पर फिर छिड़ी बहस, महेश मांजरेकर बोले- नाना को बेवजह झेलना पड़ा सबकुछ

‘हड्डी में क्रैक आ गया है’, दर्द से खड़े भी नहीं हो पा रहे ‘जोश’ फेम शरद कपूर, वॉकर के सहारे चलने का वीडियो वायरल

‘गिरा और फिर सो गया’, 81 की उम्र में दर्दनाक हादसे का शिकार हुए टिन्नू आनंद, अब सुनाई हादसे की पूरी कहानी

‘4 साल से बात तक नहीं हुई’, आशीष चंचलानी के साथ नाम जुड़ने पर भड़कीं समरीन कौर, लीगल एक्शन की दी धमकी