मनोरंजन

‘गिरा और फिर सो गया’, 81 की उम्र में दर्दनाक हादसे का शिकार हुए टिन्नू आनंद, अब सुनाई हादसे की पूरी कहानी

Tinnu Anand hospitalized: 81 वर्षीय दिग्गज अभिनेता और निर्देशक टिन्नू आनंद घर में गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए, जिससे उनकी 5 पसलियां टूट गईं। 14 दिन अस्पताल में रहने के बाद अब उन्हें छुट्टी मिल गई है।
2 min read
• •
Updated: 13 Nov 2026, 4:05 PM IST
Tinnu Anand hospitalized
81 साल के टिन्नू आनंद, अब सुनाई आपबीती (सोर्स:X-@sambad_odisha)

Tinnu Anand Ribs Fractured: हिंदी सिनेमा के जाने-माने एक्टर और दिग्गज फिल्म निर्माता टिन्नू आनंद एक गंभीर हादसे का शिकार हो गए हैं। अपने ही घर में गिरने के कारण उनकी 5 पसलियां टूट गईं और फेफड़े में भी चोट आई है। बता दें, 81 वर्षीय निर्देशक को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया था, जहां 14 दिनों तक चले इलाज के बाद गुरुवार को उन्हें छुट्टी दे दी गई है। फिलहाल वे घर पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

अंधेरे में चलने के दौरान हुआ हादसा, सुबह चला पता

PTI से बातचीत में टिन्नू आनंद ने इस दर्दनाक हादसे की पूरी कहानी शेयर की, जिसमें उन्होंने बताया कि ये घटना उनके घर पर ही हुई थी। रात के समय घर की लाइटें बंद थीं और अंधेरे में चलने के दौरान वे अचानक संतुलन खोकर गिर पड़े। गिरने के बाद वे वहीं सो गए और उन्हें चोट की गंभीरता का अंदाजा नहीं हुआ।

आ, तब उनकी बेटी उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर गईं। अस्पताल में हुए सीटी स्कैन के बाद पता चला कि गिरने की वजह से उनकी 5 पसलियां टूट गई हैं और फेफड़े को भी नुकसान पहुंचा है। टिन्नू आनंद ने कहा कि उन्हें याद भी नहीं है कि वह मुश्किल वक्त कैसे बीता, लेकिन अब वे पहले से काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं।

बेड रेस्ट और फिजियोथेरेपी जारी, अगले महीने काम पर लौटने की उम्मीद

अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह बेड रेस्ट की सलाह दी है और घर पर ही उनकी फिजियोथेरेपी चल रही है। आनंद का कहना है कि जब तक डॉक्टर बाहर जाने की अनुमति नहीं देते, वे घर पर ही आराम करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई है कि अगले महीने से वे दक्षिण भारतीय भाषाओं की अपनी दो आगामी फिल्मों की शूटिंग शुरू कर पाएंगे।

बता दें, टिन्नू आनंद ने महानायक अमिताभ बच्चन के साथ 'कालिया', 'शहंशाह', 'मैं आजाद हूं' और 'मेजर साहब' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों का निर्देशन किया है। इसके अलावा उन्होंने 'अग्निपथ', 'खिलाड़ी', 'दामिनी', 'कोहरा', 'क्रांतिवीर', 'त्रिमूर्ति', 'चाइना गेट', 'साथिया', 'ब्लफमास्टर', 'साहो' और 'मैरी क्रिसमस' जैसी फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है।

Updated on:
13 Nov 2026, 4:05 PM IST
Published on:
Also Read
View All