मनोरंजन

विद्युत जामवाल और नोरा फतेही की ‘क्रैक’ में होगा अली जफर के ‘झूम’ का एक्स्ट्रा डोज, अली का रिएक्शन आया सामने

एक्शन से भरपूर हीरो विद्युत जामवाल अपनी आने वाली एक्शन थ्रिलर "क्रैक" से एक बार फिर दर्शकों का एंटरटेनमेंट करने के लिए एक बार फिर तैयार हैं। अली जफर के फेमस ट्रैक "झूम" का नया वर्जन शामिल करके अपनी फिल्म में एंटरटेनमेंट का एक्स्ट्रा डोज दिया है।
less than 1 minute read
• •
Jan 09, 2024
crack.jpg

खतरनाक स्टंट को चतुराई के साथ अंजाम देने के लिए जाने जाने वाले जामवाल पाकिस्तानी गायक-अभिनेता अली जफर के लोकप्रिय ट्रैक "झूम" का नया वर्जन शामिल करके अपनी फिल्म में एंटरटेनमेंट का एक्स्ट्रा डोज दिया है।

"क्रैक" भारत की पहली एक्सट्रीम स्पोर्ट्स एक्शन फिल्म होने का दावा करती है जिसमें विद्युत जामवाल, नोरा फतेही, एमी जैक्सन और अर्जुन रामपाल जैसे कलाकार शामिल हैं। ये मूवी 23 फरवरी को रिलीज होने वाली है।


झूम का होगा बॉलीवुड रीमिक्स
फिल्म में लोकप्रिय पाकिस्तानी अभिनेता-गायक अली जफर के हिट ट्रैक झूम का बॉलीवुड रीमिक्स होगा और इसे श्रेया घोषाल, विशाल मिश्रा और तनिष्क बागची ने गाया है। घोषाल ने हाल ही में एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर गाने में अपनी आवाज देने के बारे में लिखा था।
श्रेया घोषाल ने किया ट्वीट
श्रेया घोषाल ने ट्वीट किया,"दिल झूम झूम चले झूम चले सोहनेया, मैं हमेशा से @AliZafarsays और खूबसूरत गाने झूम की बहुत बड़ी प्रशंसक रही हूं! यह मेरे दिल के बहुत करीब है.. और मैं आप सभी के एक बार गाना सुनने का इंतजार नहीं कर सकती।"

जफर ने ट्वीट का दिया जवाब
"आपके शब्दों के लिए धन्यवाद, आप हमारे समय के सबसे प्रेरणादायक और प्रतिष्ठित गायकों में से एक हैं। मैं इस रचना को सुनने के लिए इंतजार नहीं कर सकता जो मेरे दिल के भी बहुत करीब है।" मुझे भरोसा है कि आप लोग इसके साथ जस्टिस करेंगे।

Published on:
09 Jan 2024 10:34 pm
Also Read
View All
टाइगर श्रॉफ को जान से मारने का था प्लान, दूसरे बड़े बॉलीवुड स्टार को बनाना था शिकार, आरोपी का चौंकाने वाला खुलासा

टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद ट्रोल्स को फिटनेस कोच ने दिया जवाब, मां आयशा ने भी किया रिएक्ट

‘उसे नशीली चीज खिलाकर मोबाइल छीना’, टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले आरोपी रेहान की मां ने किया बड़ा दावा

‘लॉरेंस बिश्नोई अंकल मैं हाथ जोड़कर विनती कर रहा हूं’, टाइगर श्रॉफ के नन्हे फैन ने हमले के बाद की अपील, बोला- जैकी अंकल के परिवार ने बहुत प्यार दिया

बेटे टाइगर श्रॉफ पर हमले के एक दिन बाद जैकी श्रॉफ ने उठाया बड़ा कदम, फिर से शुरू की मीनाक्षी शेषाद्रि के साथ शूटिंग