मनोरंजन

भुवन बाम के 11 करोड़ वाले नए बंगले का क्या है राज! मशहूर कॉमेडियन ने खुद किया इस बात का पर्दाफाश

Bhuvan Bam New Home: मशहूर यूट्यूबर (कॉमेडियन) भुवन बाम की बंगला खरीदने को लेकर अफवाह का बाजार गर्म है। लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। भुवन यूट्यूब पर अक्सर कॉमेडी वीडियो डालते हैं, जो लोगों को खूब पसंद आती है।
2 min read
• •
Updated: 31 Jan 2024, 6:35 PM IST
bhuvan_bam_new_home.jpg
Bhuvan Bam New Home

Bhuvan Bam New Home: सोशल मीडिया पर भुवन बाम का नाम काफी प्रचलित है। फैंस उनके अगली वीडियो के इंतजार में टकटकी लगाए रहते हैं। भुवन यूट्यूब पर अक्सर कॉमेडी वीडियो डालते हैं, जो लोगों को खूब पसंद आती है। यही वजह है, कि उनकी वीडियो ज्यादातर वायरल हो जाती है। इन दिनों भुवन के आलीशान बंगला खरीदने को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा की जा रही है। बताया जा रहा है, दिल्ली स्थित ग्रेटर कैलाश में मशहूर कॉमेडियन भुवन बाम ने 11 करोड़ का बंगला खरीदा है। अब इस बात में कितनी सच्चाई है? आइए जानते हैं।

भुवन बाम ने 11 करोड़ का खरीदा बंगला!
मशहूर यूट्यूबर (कॉमेडियन) भुवन बाम की बंगला खरीदने को लेकर अफवाह का बाजार गर्म है। ऐसा हम इस लिए कह रहा हैं, क्योंकि भुवन ने खुद एक न्यूज़ चैनल पर 11 करोड़ वाली बंगला खरीदने की बात का खंडन किया है। उन्होंने कहा, ‘मैंने बंगला नहीं घर खरीदा है। 11 करोड़ वाली बंगला की बात बेबुनियाद है। इसमें कोई सच्चाई नहीं है। मुझे तो खुद नहीं मालूम घर खरीदने वाली भी बात कैसे सोशल मीडिया पर फ़ैल गई है। यह मेरे लिए खुद शॉकिंग न्यूज़ थी। इस बात को तो मैंने खुद अपने घर वालों को नहीं बताया था।

घर खरीदना चाहते थे भुवन बाम
इंटरव्यू के दौरान भुवन ने बताया कि वह हमेशा से ही एक घर खरीदना चाहते थे। घर खरीदना मेरे लिए अच्छा अहसास रहा। मैं यह एहसास शब्दों में बयां नहीं कर सकता। बता दें भुवन बाम के आज यूट्यूब पर 26.4 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। वह ‘बीबी की वाइन्स’ नाम का चैनल चलाते हैं। लोगों को यह खूब पसंद आता है। भुवन इसी चैनल के जरिए फेमस हुए हैं।

Published on: