मनोरंजन

2023 की इन फिल्मों के साथ करें 2024 के नए साल की शुरुआत, ये फिल्में नहीं देखी तो कुछ नहीं देखा

2023 में कई धमाकेदार फिल्मों ने तहलका मचाया। वहीं जल्द ही नया साल आने वाला है। जिसके चलते कई लोगों के मन में सवाल है की न्यू ईयर पर परिवार के साथ कौन-सी फिल्में देखी जाएं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Dec 2023, 3:08 PM IST
movies_to_watch_on_new_year.jpg

न्यू ईयर 2024 की खास शुरुआत करनी हो और वो भी परिवार के साथ तो आप देख सकते हैं यह 8 हिट फिल्में। न्यू ईयर ईव पर रोमांटिक कॉमेडी से लेकर एक्शन थ्रिलर तक आपके लिए हमने तैयार की है फिल्मों की सूची जो की करेंगी आपका एंटरटेनमेंट।

एक्शन थ्रिलर फिल्में:
पठान-शाहरुख खान की 'पठान' भारतीय एजेंट की कहानी पर बेस्ड है, जो देश के लिए काम करता है। एक्शन के दीवानों के लिए यह फिल्म काफी एंटरटेनिंग है।

जवान-शाहरुख खान की 'जवान' भी एक एक्शन फिल्म है, जो समाज में गलतियों को सुधारने के लिए उत्साहित एक युवक की कहानी है।

मिशन रानीगंज-अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा की 'मिशन रानीगंज' एक एक्शन-पैक्ड फिल्म है, जो एक माइनिंग इंजीनियर की कहानी पर आधारित है।

डंकी-'डंकी' एक पंजाबी गांव के दोस्तों की कहानी है जो इंग्लैंड जाने का सपना देखते हैं। इस एक्शन कॉमेडी में उनका भविष्य कैसे बदलता है, इस फिल्म में ये दिखाया गया है।

थैंक यू फॉर कमिंग-भूमि पेडनेकर की 'थैंक यू फॉर कमिंग' एक खास मुद्दे पर रिफ्रेशिंग आइडिया पर बेस्ड फिल्म है। जिसकी प्रेजेंटेशन कुछ इस तरह है जो की लुभाता है और एंटरटेन करती है।

सत्यप्रेम की कथा-कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी के साथ 'सत्यप्रेम की कथा' एक मध्यमवर्गीय लड़के की प्रेम कहानी है जो ब्रेकअप के बाद जूझ रहा है।

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी-आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' रोमांटिक फिल्म है, जिसमें पुराने और नए जमाने के रोमांस का एकदम सही मिश्रण है।

आर्चीज़-हाल ही में रिलीज़ हुई 'द आर्चीज' 1960 के एक कॉलेज गिरोह की कहानी है। यह फिल्म सुहाना खान, अगस्त्य नंदा और खुशी कपूर की डेब्यू है। जो एक फिल्म में कहानी सिंपल होने के बावजूद दिलचस्प तरीके से दिखाई गई है। जो की रोमांस के साथ-साथ दोस्ती पर बेस्ड फिल्म है।

Updated on:
7 Dec 2023, 3:08 PM IST
Published on:
Also Read
View All
शादी के 4 साल बाद टूटा ‘अनुपमा’ एक्टर मनीष नागदेव का घर, अब तलाक के बाद छलका दर्द, बोले- 6 महीने तक पत्नी से नहीं होती थी ढंग से बात

अनन्या-जाह्नवी हैं रवि किशन की फैन, लेकिन एक्टर-नेता किसके हैं दीवाने? करण जौहर के सवाल पर दिया बेबाक जवाब, VIDEO वायरल

Yeh Prem Mol Liya & Gunmaaster G9 Collection Prediction Day 1: आयुष्मान- शरवरी की फिल्म और ‘गन मास्टर G9’ में होगी टक्कर, जानें ओपनिंग पर किसका रहेगा पलड़ा भारी?

’26/11 हमेशा हमारी यादों में दर्ज रहेगा’, मुंबई हमले पर भूमि पेडनेकर ने CM देवेंद्र फडणवीस के साथ शहीदों को किया याद, शेयर की तस्वीरें

शाहरुख खान के नाम से वायरल हुआ लीगल नोटिस निकला फर्जी? लीगल टीम ने कहा- ‘न हमने भेजा, न ऐसा कोई निर्देश मिला’