मनोरंजन

अनन्या बिड़ला को एक ही शख्स ने बार-बार किया प्रपोज, अमीर घराने से आया था रिश्ता? करण जौहर के शो में खुलासा

Who is Ananya Birla: 'कॉफी विद करण 9' में आलिया भट्ट के मजेदार जवाब के बाद अनन्या बिड़ला चर्चा में हैं। जानिए कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी अनन्या बिड़ला कौन हैं और उनका करियर कैसा रहा है।
2 min read
• •
Updated: 19 Nov 2026, 1:11 PM IST
Ananya Birla Alia Bhatt Koffee With Karan 9
17 की उम्र में शुरू किया कारोबार, पॉप संगीत में भी बनाई पहचान (सोर्स: x-@IAmKhabri69)

Ananya Birla Koffee With Karan 9: फेमस सेलिब्रिटी टॉक शो 'कॉफी विद करण' सीजन 9 के हालिया एपिसोड में बिजनेसमैन अनन्या बिड़ला ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। शो के होस्ट करण जौहर से बातचीत के दौरान अनन्या ने बताया कि उन्हें एक ही व्यक्ति की ओर से कई बार बड़ा प्रपोजल मिल चुका है। फराह खान के व्लॉग में नजर आने के बाद अब शो में उनकी मौजूदगी और मुंबई स्थित उनके आलीशान घर को लेकर भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।

'कॉफी विद करण 9' में क्या हुआ था

शो के दौरान करण जौहर ने अनन्या बिड़ला से सवाल किया था कि क्या उन्हें कभी किसी अमीर परिवार से सिर्फ इसलिए प्रपोजल मिला है, क्योंकि यह brand meets brand है। इस पर अनन्या ने जवाब दिया कि उन्हें नहीं पता कि इसे ब्रांड का मिलन कहा जाए या नहीं, लेकिन एक ही शख्स की तरफ से कई बार एक बड़ा प्रपोजल आया था।

जब करण ने उस व्यक्ति की पहचान जानने की कोशिश की, तो अनन्या ने उसका नाम बताने से इनकार कर दिया। उन्होंने आगे यह भी बताया कि इस घटना से उनके माता-पिता काफी परेशान हो गए थे, क्योंकि वह पहले ही उस व्यक्ति को 'ना' कह चुकी थीं।

कौन हैं अनन्या बिड़ला?

अनन्याश्री बिड़ला भारत के बिजनेसमैन और आदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला और नीरजा बिड़ला की बेटी हैं। वो बिड़ला परिवार की छठी पीढ़ी से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने मुंबई के अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे से पढ़ाई करने के बाद ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र और प्रबंधन की शिक्षा हासिल की।

बता दें, बिजनेस की दुनिया में अनन्या बिड़ला ने काफी कम उम्र में कदम रख दिया था। उन्होंने सिर्फ 17 साल की उम्र में भारत की महिलाओं को लघु वित्त (माइक्रोफाइनेंस) उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 'स्वतंत्र माइक्रोफिन' की स्थापना की। इसके अलावा वो लक्जरी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म 'इकाई असई' (Ikai Asai) से भी जुड़ी रही हैं, और 'फोर्ब्स' ने उन्हें एशिया की उन महिलाओं में शामिल किया था, जिन पर नजर रखी जानी चाहिए। उन्होंने अपनी मां नीरजा बिड़ला के साथ मिलकर मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता पहल Mpower की भी शुरुआत की। साथ ही, 'बिड़ला स्टूडियोज' के जरिए वह मनोरंजन और कंटेंट प्रोडक्शन के क्षेत्र में भी एक्टिव हैं।

सोशल मीडिया पर कयासों का दौर और आलीशान घर की चर्चा

एपिसोड के स्ट्रीम होने के बाद से ही इंटरनेट पर उस रहस्यमयी शख्स की पहचान को लेकर चर्चा जोरों पर है। एक यूजर ने अंदाजा लगाया कि ये केविन मित्तल हो सकते हैं, जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा कि ये बता पाना मुश्किल है क्योंकि देश में अंबानी के अलावा गोदरेज, बजाज, हिंदुजा और जिंदल जैसे कई बड़े घराने हैं। कुछ यूजर्स ने मजाकिया लहजे में एआई चैटबॉट को टैग कर भी उस शख्स का नाम पूछने की कोशिश की।

इसके साथ ही अनन्या बिड़ला की लाइफस्टाइल और मुंबई स्थित उनके आलीशान घर को लेकर भी सोशल मीडिया पर बातें हो रही हैं। फराह खान के व्लॉग में दिखने के बाद से ही दर्शकों के बीच अनन्या की निजी जिंदगी और उनके कामकाज को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है।

Updated on:
19 Nov 2026, 1:11 PM IST
Published on:
Also Read
View All
सैफ अली खान को मिली जान से मारने की धमकी! बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी जीशान अख्तर का नाम आया सामने

विदेशी दर्शकों को नहीं दिखेगा भरत का त्याग और राम का वचन! ‘रामायण’ के इंटरनेशनल कट में हुआ बड़ा बदलाव

अविनाश मिश्रा ने चीटिंग और ईशा सिंह से ब्रेकअप की खबरों के बीच किया इमोशनल पोस्ट, लिखा- यहीं छोड़ दें और आगे बढ़ें

‘क्या यह बीमार था, इसे क्यों काटा?…’ मुंबई में पेड़ काटने पर सोनी राजदान ने निकाली भड़ास तो पूजा रूपारेल रोती हुईं आई नजर

‘ये बैड टच जैसा लग रहा है’, कीर्ति सुरेश के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में मैसस्किन ने की ऐसी हरकत, एक्ट्रेस के सपोर्ट में आए फैंस