मनोरंजन

कौन हैं एक्ट्रेस अंतरा बनर्जी, जिन्हें ट्रेन में झगड़े के बाद किया गया गिरफ्तार? टीवी के इन फेमस शोज में आ चुकी हैं नजर

Antara Banerjee arrest: अंतरा बनर्जी कौन हैं? 'बढ़ो बहू', 'कसौटी जिंदगी की' और 'कवच 2' जैसे शोज में काम कर चुकी एक्ट्रेस ट्रेन में विवाद के बाद गिरफ्तार हुईं, जानिए उनका करियर और पूरा मामला।
3 min read
Aug 16, 2026
Antara Banerjee
एक्ट्रेस अंतरा बनर्जी हुई गिरफ्तार (सोर्सx-@uni)

Antara Banerjee train controversy:टीवी और फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस अंतरा बनर्जी इन दिनों अरावली एक्सप्रेस में हुए विवाद को लेकर चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 12 अगस्त को सूरत जाते वक्त ट्रेन के रिजर्व एसी कोच में सीट को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि रेलवे पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। अंतरा को हिरासत में लिया गया और बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। ऐसे में आइए जानते हैं कि अंतरा बनर्जी कौन हैं और अब तक किन टीवी शोज और फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

'गुमराह' से शुरू हुआ एक्टिंग करियर

अंतरा बनर्जी ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन से की थी। उन्होंने 'गुमराह: एंड ऑफ इनोसेंस' से टीवी पर डेब्यू किया। इसके बाद वो क्राइम सीरीज 'सावधान इंडिया' में भी नजर आईं। 2014 में अंतरा ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा। वो 'द शौकीन्स' में कैमियो रोल में दिखाई दी थीं।

बता दें, अंतरा बनर्जी को टीवी पर बड़ी पहचान 'बढ़ो बहू' से मिली। इस सीरियल में उन्होंने पिंकी अहलावत का किरदार निभाया था। &TV का यह शो 2016 से 2018 तक स्ट्रीम हुआ। इसके बाद अंतरा ने 'लाल इश्क' में काम किया। सुपरनैचुरल एंथोलॉजी सीरीज में उन्होंने केसर का एपिसोडिक रोल निभाया था।

सीरियल्स और फिल्मों का भी हिस्सा रहीं एक्ट्रेस

साल 2018 में अंतरा बनर्जी लोकप्रिय शो 'कसौटी जिंदगी की'में शामिल हुईं। उन्होंने इसमें सुमन शर्मा का किरदार निभाया। 2019 में उन्होंने यह शो छोड़ दिया, जिसके बाद यह भूमिका रितु चौहान ने निभाई। अंतरा इसके बाद 'कवच 2' में भी नजर आईं। शो में उन्होंने संजना जिंदल का किरदार निभाया था। उनके टीवी करियर में क्राइम, पारिवारिक ड्रामा और सुपरनैचुरल फिक्शन जैसे अलग-अलग तरह के शो शामिल रहे हैं।

टेलीविजन के अलावा अंतरा बनर्जी हिंदी फिल्मों का हिस्सा भी रही हैं। 'द शौकीन्स' के अलावा वह 'यह है इंडिया' में भी नजर आईं, जिसमें उन्होंने एक रिपोर्टर की भूमिका निभाई थी।

कथक डांसर भी हैं अंतरा

अंतरा बनर्जी सिर्फ एक्टिंग के लिए ही नहीं, बल्कि क्लासिकल परफॉर्मिंग आर्ट्स से अपने जुड़ाव के लिए भी जानी जाती हैं। वह प्रशिक्षित कथक डांसर हैं और कोलकाता में कई स्टेज कार्यक्रमों में परफॉर्म कर चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने क्लासिकल सिंगिंग की ट्रेनिंग भी ली है।

अंतरा का जन्म कोलकाता में एक बंगाली परिवार में हुआ था। बाद में वह अपने माता-पिता के साथ मुंबई आ गईं, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में करियर बनाने की शुरुआत की।

ट्रेन में विवाद के बाद गिरफ्तारी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 12 अगस्त को अंतरा बनर्जी शूटिंग के सिलसिले में सूरत जा रही थीं। इसी दौरान बोरीवली और दहानू के बीच अरावली एक्सप्रेस के रिजर्व एसी कोच में सीट को लेकर विवाद हुआ। बताया गया कि उनके पास स्लीपर क्लास का टिकट था, जबकि वो एसी कोच में थीं। एफआईआर के मुताबिक, एक यात्री के जरिए टिकट को लेकर सवाल उठाए जाने के बाद उनसे सीट खाली करने को कहा गया। इसके बाद टिकट कलेक्टर हरिकेश त्रिपाठी और आरपीएफ के जवानों को कोच में बुलाया गया।

पुलिस के आरोप के मुताबिक, आरपीएफ के असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर यामिनीकांत मिश्रा और कांस्टेबल राजेश कुमार ने मामले में हस्तक्षेप किया। आरोप है कि इसी दौरान विवाद बढ़ गया और अंतरा ने अधिकारियों के साथ गाली-गलौज की। पुलिस ने यह भी आरोप लगाया कि बाद में अंतरा ने रेजर ब्लेड निकाला, जिससे यामिनीकांत मिश्रा घायल हुए। पुलिस के मुताबिक, उन्होंने खुद को भी घायल किया और कोच से बाहर निकलने की कोशिश में खिड़की को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया।

इसके बाद उन्हें दहानू में ट्रेन से उतारकर सरकारी रेलवे पुलिस को सौंप दिया गया। बोरीवली रेलवे पुलिस ने अगले दिन उन्हें हिरासत में लिया। 13 अगस्त को मामले में एफआईआर दर्ज की गई। इसमें सरकारी कर्मचारियों पर हमला, नुकसान पहुंचाने, सुरक्षा को खतरे में डालने और अधिकारियों का अपमान करने जैसे आरोप शामिल हैं। बाद में अंतरा को नोटिस देकर जमानत पर रिहा कर दिया गया।

Updated on:
16 Aug 2026 02:39 pm
Published on:
16 Aug 2026 02:39 pm
Also Read
View All
PM मोदी के ‘दिमागी नक्सल’ वाले बयान पर भड़के अनुराग कश्यप, बोले- ‘बच्चों को नक्सल क्या होता है वही नहीं पता’

कौन हैं अभिनेत्री अनन्या राज? जिनके परिवार ने 1 महीने तक छुपाई उनके निधन की खबर, इन फिल्मों में आ चुकी हैं नजर

‘भाई मेरे में से FIR हटवा दे यार’, SC के फैसले के बाद समय रैना का पुराना वीडियो वायरल, कमेंट्स में शुरू हुई अजीबोगरीब डिमांड

‘मैं तुमसे मिलकर जरूर जाऊंगी’ हिमांशी खुराना ने गुस्से में की थी किन्नौर कैलाश की यात्रा, बताया कारण

‘एक ऐड के मिलते हैं 15-20 करोड़, फिर भी नहीं करूंगा’, सनी देओल ने खोला राज, क्यों नहीं करते गुटखा-मसाला का विज्ञापन?