मनोरंजन

जब मैं 14 साल की थी तब मुझे लोग सेक्स वर्कर बुलाते थेः सपना भवनानी

बॉलीवुड फिल्मों प्यार के साइड इफेक्ट्स व अगली और पगली जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं सपना भवनानी ने अपने बारे में ऐसा खुलासा किया, जिसे सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे। अभिनेत्री सपना ने ये खुलासा अपेन ह्यूमंस ऑफ बॉम्बे नाम के एक फेसबुक पेज पर पोस्ट करके किया।

2 min read
Jul 10, 2015
बॉलीवुड फिल्मों प्यार के साइड इफेक्ट्स व अगली और पगली जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं सपना भवनानी ने अपने बारे में ऐसा खुलासा किया, जिसे सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे। अभिनेत्री सपना ने ये खुलासा अपेन ह्यूमंस ऑफ बॉम्बे नाम के एक फेसबुक पेज पर पोस्ट करके किया।

उन्होंने इस पोस्ट में लिखा कि जब मैं 14 साल की थी तब लड़कों से बात करना, बाइक चलाना, स्मोकिंग करना अच्छा लगता था, मेरी इन आदतों की वजह से बांद्रा के लोग मुझे सेक्स वर्कर बुलाते थे। तब मुझे इसका मतलब नहीं मालूम था, लेकिन अगर ये सब चीजें मुझे सेक्स वर्कर बनाती है तो मैं ये सुनकर खुश हूं।

उन्होंने आगे लिखा है, कि मेरे पिता की डेथ के बाद मैं शिकागो चली गई, जहां मेरे जैसे बहुत से लोग थे, वहां मुझे टैटू करवाने, बालों को स्टाइल करने और अपनी तरह रहने की आजादी मिली।

शिकागो में एक क्रिसमस को मैं देर रात छोटी ड्रेस और रेड कलर की लिपिस्टिक लगाकर बार से अकेली गई। तब मैं 24 साल की थी और मैं शराब के नशे में थी। उसी समय वहां लड़कों का एक ग्रुप आया उन्होंने मेरे सिर पर गन रखकर मेरे साथ गैंग रेप किया।

इसके बाद उन्होंने अपने घर आकर सालों तक उस घटना को अपने दिमाग से निकालने की कोशिश की और अपनी आत्मा को टूटने से बचाए रखा।

और कुछ संमय बीते के बाद उन्होंने अपने हाई स्कूल के दोस्त के साथ शादी की लेकिन घरेलू हिंसा के चलते ये शादी भी तोड दी। उन्होंने कहा कि वे बस कहना चाहती थीं कि कोई भी पिटना, रेप का शिकार होना या अपने को बेचना नहीं चाहता है, सभी अपने-अपने हालातों के शिकार होते हैं।

उन्होंने कहा कि मुझे अपने साथ हुई इस घटना को बताने में 20 साल लगे, लेकिन कई महिलाएं ऐसी बातें बताने की कभी हिम्मत ही नहीं जुटा पाती हैं। क्योंकि उनके पास और कोई च्वाइस नहीं होती है। लेकिन हम सबको इसकी रिस्पेक्ट करनी चाहिए। टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस 6 में नजर आईं सपना एक मशहूर सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट हैं।
Published on:
10 Jul 2015 11:23 am
Also Read
View All