मनोरंजन

आलोचनाओं से भरा है मेरा जीवन: जरीन खान

हेट स्टोरी 3 की सफलता का स्वाद चख रहीं जरीन खान का कहना है उन्होंने जीवनभर आलोचनाओं का सामना किया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Dec 2015, 3:08 PM IST
Feature image
हेट स्टोरी 3 की सफलता का स्वाद चख रहीं जरीन खान का कहना है उन्होंने जीवनभर आलोचनाओं का सामना किया है।


कभी वजन और कभी अभिनय को लेकर जरीन को समय-समय पर आलोचनाओं को झेलना पड़ा है।


साक्षात्कार में जब जरीन से पूछा गया कि उन्होंने अपनी पहली फिल्म 'वीर' की आलोचना को कैसे संभाला तो इस पर उनका कहना था, ''मुझे लगता है कि आलोचना हमारे जीवन का हिस्सा है।


मैंने अपने पूरे जीवन में आलोचनाओं को सहा है।
उन्होंने कहा, ''मेरा वजन बहुत अधिक था और इसके लिए मुझे बहुत आलोचना सहनी पड़ी।

ZareenKhan

मैं आलोचनाओं को अपने दिमाग तक नहीं लाती हूं केवल अपने काम पर ध्यान देती हूं।
हेट स्टोरी की सफलता के सवाल पर जरीन ने कहा, ''मैं इस फिल्म को लेकर उलझन में थी लेकिन अब मैं इस पर बेहद गर्व महसूस कर रही हूं, क्योंकि यह केवल एक बोल्ड फिल्म नहीं थी।

ZareenKhan

इसमें एक मजबूत विषय भी था, इसलिए लोगों ने इसे सराहा।
विशाल पंड्या के निर्देशन में बनी फिल्म 'हेट स्टोरी 3' में शरमन जोशी, डेजी शाह और करन सिंह ग्रोवर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

Published on: