एटा

भंडारे का लड्डू खाने से वृद्धा की हुई मौत, 20 बच्चे बीमार

श्रीमद्भागवत कथा के समापन के दौरान हुए भंडारे में लड्डू खाने से एक वृद्धा की मौत हो गई
2 min read
• •
Updated: 23 Jun 2018, 11:50 AM IST
Food poisoning
Food poisoning

एटा। श्रीमद्भागवत कथा के समापन के दौरान हुए भंडारे में लड्डू खाने से एक वृद्धा की मौत हो गई, जबकि 20 बच्चे बीमार हो गए। बीमार बच्चों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से हालत में थोड़ा सुधार होने के बाद सभी को फर्रुखाबाद रेफर कर दिया गया।

यहां का है मामला
अलीगंज थाना नयागांव क्षेत्र के गांव बिथरा में 18 जून को श्रीमद्भागवत कथा के समापन के दौरान हुए भंडारे में लड्डू बनवाए गए थे। शुक्रवार को ग्रामीण धूमधाम से कलश विसर्जन करने कंपिल स्थित गंगा घाट पर गए थे। वहां से लौटते समय बच्चों और ग्रामीणों को भूख लगी तो भागवत के भंडारे में बने लड्डू खा लिए। बासी लड्डू खाने के बाद बच्चों को पेट में दर्द की शिकायत होने लगी। वहीं वृद्धा सुरजा देवी (70) पत्नी कल्याण सिंह की मौत हो गई। धीरे-धीरे विसर्जन को गए गांव के करीब 20 बच्चों की तबियत बिगड़ने लगी। ग्रामीणों ने आनन फानन में बच्चों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से डाक्टरों ने उपचार के बाद इन्हें फर्रुखाबाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

फूड प्वाइजनिंग का हुआ शिकार
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों की मानें तो भागवत कथा के बासी लड्डूओं को खाने की वजह से बच्चों को फूड प्वाइजनिंग हुई, जिससे ये बच्चे बीमार हो गए। चिकित्सकों ने बताया कि बच्चों की हालत सही नहीं थी, जिसके चलते उन्हें उपचार के फर्रुखाबाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। डाक्टरों ने बच्चों की हालत नाजुक बताई है।

Published on:
Also Read
View All