एटा

महिला के सामने ही उसके खाते से निकाल लिए 40 हजार और वो देखती रही….

महिला अपने एटीएम से पैसे निकालने के लिए जीटी रोड स्थित एटीएम मशीन गई थी।
2 min read
• •
Updated: 18 May 2018, 7:56 PM IST
ATM card
ATM card

एटा। महिला अपने एटीएम से पैसे निकालने के लिए जीटी रोड स्थित एटीएम मशीन गई थी। वहां पर आए एक युवक से उसे मदद मांगना महंगा पड़ गया। उसने मदद के नाम पर महिला के सामने ही उसके खाते से 40 हजार रुपये की नकदी उड़ा ली। उसे इस बात की भनक तक नहीं लग सकी। जानकारी होने पर महिला ने कोतवाली में तहरीर दी है।

ये है मामला
शहर में साइबर क्राइम का मामला सामने आया है। ईदगाह के पीछे स्थित मुहल्ला दिनेश नगर निवासी कमलेश देवी पत्नी गिरीश चन्द्र शुक्रवार दोपहर कोतवाली नगर पहुंची। इस दौरान कमलेश ने पुलिस को बताया कि 16 मई को दोपहर वह जीटी रोड स्थित एटीएम से पैसे निकालने गई थी। कई बार प्रयास करने के बाद भी वह एटीएम से पैसे नहीं निकाल सकी। उन्होंने सोचा कि एटीएम का वे सही तरह से प्रयोग नहीं कर पा रही हैं, इसी दौरान वहां एक युवक आ पहुंचा। कमलेश ने इस युवक से मदद मांगी।

ये भी पढ़ें - क्लास में छात्र सो गया, तो अध्यापक ने दी बड़ी सजा, देखें वीडियो
बदला कार्ड और किए 40 हजार पार
पैसे निकालने में मदद करने के बहाने उस युवक ने एटीएम कार्ड बदल लिया। इसके बाद शातिर व्यक्ति ने उसके खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए। खाते से पैसे निकाले जाने का जब उसे मोबाइल पर मैसेज मिला तब उसे जानकारी हो सकी। कोतवाली नगर के इंस्पेक्टर पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर धोखाधड़ी कर खाते से 40 हजार रुपये निकाले जाने का मामला अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है।

ये भी पढ़ें - शिक्षामित्रों ने अखिलेश यादव के नाम दिया ज्ञापन, उठाई ये अहम मांग

Published on:
Also Read
View All