एटा

सेना के जवान की हार्ट अटैक से मौत

कौशलेन्द्र राजस्थान के सूरतगढ़ में एक्सरसाइज कर रहे थी उसी समय हार्ट अटैक पड़ने से उनकी मौत हो गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Jul 2019, 4:58 PM IST
Shaheed
सेना के जवान की हार्ट अटैक से मौत

एटा। एटा के राजा का रामपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले सैनिक कौशलेंद्र यादव की ड्यूटी के दौरान मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि कौशलेन्द्र राजस्थान के सूरतगढ़ में एक्सरसाइज कर रहे थी उसी समय हार्ट अटैक पड़ने से उनकी मौत हो गई। सैनिक की मौत की खबर से पूरे गांव में मातम पसर गया।

सैनिक कौशलेंद्र आर्मी में 20 बर्ष पहले भर्ती हुए थे। इन दिनों कौशलेंद्र हिसार में तैनात थे और राजस्थान के सूरतगढ़ एक्सरसाइज टीम के साथ गए थे जहां उनकी बीती रात हार्टअटैक से मौत हो गई। सैनिक कौशलेंद्र के तीन भाई भी सेना में अपनी सेवा दे रहे हैं दो भाई पुलिस में सेवारत हैं। सैनिक कौशलेंद्र के तीन बच्चे हैं जिसमें एक बेटा मात्र डेढ़ बर्ष का ही है।

कौशलेंद्र अपने पीछे पत्नी, दो बेटियों और एक बेटे को छोड़ कर गए हैं। उनकी असामयिक मौत से पूरा गांव गमगीन है वहीं पत्नी का और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। तेज बरसात के बीच जवान कौशलेंद्र को अंतिम विदाई पुष्प चक्र भेंट कर दी गई।

Updated on:
6 Jul 2019, 4:58 PM IST
Published on:
Also Read
View All