एटा

जीजा ने की साले की बेरहमी से हत्या, हुआ हैरान करने वाला खुलासा

पुलिस हिरासत में आये आरोपियों ने बताया कि साले से मामूली विवाद हो गया था। जिसके बाद चाकुओं से गोद कर उसकी हत्या कर शव स्कूल के सामने डाल कर मौके से फरार हो गए थे।
less than 1 minute read
Aug 30, 2019
Feature image

एटा। एक महीने पूर्व दिन दहाड़े युवक की चाकुओं से गोद कर हत्या के मामले में खुलासा करते हुए पुलिस ने 25 - 25 हजार के इनामी दो बदमाश रघुवीर सिंह और जुगनू को गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारा मृतक का जीजा है।

पुलिस हिरासत में आये आरोपियों ने बताया कि साले से किसी बात पर मामूली विवाद हो गया था। जिसके बाद चाकुओं से गोद कर उसकी हत्या कर शव स्कूल के सामने डाल कर मौके से फरार हो गए थे। एक मुख्य आरोपी मृतक के जीजा सोनू को पुलिस ने उसी दिन आलाकत्ल हथियार सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बाकी दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहे थे जिनको आज मुखबिरों कि सूचना पर 25 हजार के इनामी दोनों वांछितों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर गिरफ्तार कर लिया।

Updated on:
30 Aug 2019 12:40 pm
Published on:
30 Aug 2019 12:40 pm