हादसे में डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं जिनका अभी भी उपचार चल रहा है। फिलहाल एक गंबीर हालत में महिला को इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया गया है।
एटा । मकान की छत गिरने से मलबे में डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोग दब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों ने सभी लोगों को बाहर निकाला और घायलों को जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया। एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है उसे आगरा हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
दरअसल गांव नगला फ़तेह में 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत के बाद अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। तभी लोग छत पर अधिक भीड़ हो जाने के कारण छत वजन न झेल सकी और भरभरा कर गिर गई। हादसे में डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं जिनका अभी भी उपचार चल रहा है। फिलहाल एक गंबीर हालत में महिला को इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया गया है।